..................... Farah Khan turns pictures from Karan Johar's 50th birthday bash into a hilarious meme | फराह खान ने करण जौहर की बर्थ डे पार्टी की तस्वीरों पर बनाया मीम - Hindi Filmibeat

करण जौहर की पार्टी की तस्वीरों को फराह खान ने बनाया शानदार मीम, वीडियो पर लोग कर रहे रिएक्ट

करण जौहर के 50वें जन्मदिन का पार्टी इस साल का अब तक का बेस्ट इवेंट रही है। इस पार्टी की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आए दिन, इस पार्टी से कोई ना कोई नई तस्वीर बाहर आ ही जाती है। अब फराह खान ने करण जौहर की इस पार्टी से कुछ मज़ेदार तस्वीरों को एक मीम में बदल दिया।

फराह खान ने पार्टी से अपनी और अपने दोस्तों की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में फराह खान अपने दोस्तों के साथ काफी मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

यूं पहुंची थीं फराह खान

यूं पहुंची थीं फराह खान

फराह खान इस पार्टी में यूं पहुंची थीं। पार्टी का थीम था शिमर, वेलवेट या ब्लैक और फराह खान ने तीनों का कॉम्बिनेशन धमाकेदार तरीके से बनाया। फराह खान, करण जौहर की दोस्ती, 30 साल पुरानी है।

मस्ती मूड हुआ शुरू

मस्ती मूड हुआ शुरू

पार्टी में पहुंचते ही फराह खान का मस्ती मूड चालू हो चुका था और वो जमकर डांस करती दिखाई दीं। अब उनके बेस्ट फ्रेंड के 50वें जन्मदिन की पार्टी थी, हंगामा तो बनता ही था।

इमोशनल और हाई

इमोशनल और हाई

इस तस्वीर में फराह खान और करण जौहर दोनों ही काफी इमोशनल दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर का हरे रंग का सूट, सोशल मीडिया पर अभी तक ट्रेंड हो रहा है।

अभिषेक - फराह

अभिषेक - फराह

अभिषेक बच्चन भले ही फराह खान की गोद में बैठ गए हों लेकिन आपकी नज़र अभी भी करण जौहर के सूट पर ही होगी।

बेस्ट फ्रेंड तबू

बेस्ट फ्रेंड तबू

अपनी दूसरी बेस्ट फ्रेंड तबू के साथ इंजॉय करतीं फराह खान।

रोहित - रणवीर

रोहित - रणवीर

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह भी फराह के साथ इंजॉय करते दिखाई दिए।

सीमा सजदेह ने किया रिएक्ट

सीमा सजदेह ने किया रिएक्ट

इन तस्वीरों को देखकर सोहेल खान की एक्स वाईफ सीमा सजदेह ने रिएक्ट करते हुए फराह खान को लिखा - "कमीनी!"

इन सारी तस्वीरों को एक साथ फराह खान ने एक मज़ेदार मीम बना दिया जो इस समय फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि करण जौहर की पार्टी को बॉलीवुड में सभी ने काफी इंजॉय किया। इस पार्टी से 100 स्टार्स की तस्वीरें वायरल हुई थीं जो आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं। इस पार्टी के अगले दिन ही ट्विंकल खन्ना ने डिमांड की थी कि पार्टियों में मुफ्त का दारू बैन करो और पार्टियां बैन करो लेकिन इनसे पहले करण जौहर को बैन करना चाहिए।

बात करें फराह खान की तो करण जौहर के साथ उनके 50वें जन्मदिन की शुरूआत यानि कि 25 मई को दिन से ही फराह और करण काफी इंजॉय करते दिखे थे। फराह ने करण जौहर के वॉर्डरोब के भी दर्शन फैन्स को कराए थे।

वहीं शाम की पार्टी में फराह खान, शाहरूख खान के साथ कुछ कुछ होता है के गानों पर डांस करती दिखाई दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X