करण जौहर की 50th बर्थडे Pics: करीना, कैटरीना, ऐश्वर्या, सलमान सहित पार्टी करने पहुंचे ये 100 स्टार्स

करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया और जन्मदिन का जश्न रात भर यशराज स्टूडियो में चला। करण जौहर ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था जिसके लिए यशराज स्टूडियो का पूरा एक फ्लोर बुक किया गया था। पार्टी के लिए स्टेज भी बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था और बॉलीवुड के लगभग हर बड़े नाम ने इस शाम को यादगार बनाया।

Recommended Video

Kareena Kapoor अपनी Girl Gang के साथ आई Karan Johar की 50th Birthday में, Video Viral | FilmiBeat

करण जौहर की इस पार्टी का थीम था शिमर क्योंकि हर किसी का आउटफिट, इसी थीम के हिसाब से था। हालांकि, कुछ लोग थीम से हटकर काले और सफेद आउटफिट्स में भी दिखाई दिए।

karan-johar-50th-birthday-bash-pics-100-celebs-kareena-aishwarya-salman-hrithik-katrina-see-pics

लेकिन करण जौहर के करीब रहा हर इंसान इस पार्टी में मौजूद था। चाहे वो करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड्स काजोल, फराह खान, मनीष मल्होत्रा हों या फिर आज की जेनरेशन के करीबी स्टार्स अनन्या पांडे, सारा अली खान, जान्हवी कपूर। वहीं इस पार्टी में बॉलीवुड की आने वाली पीढ़ी भी मौजूद थी जिसमें सलमान खान की भांजी अलवीरा अग्निहोत्री, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर शामिल थीं। करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर खान, मलाईका और अमृता अरोड़ा ने पार्टी में टोली बनाकर एंट्री ली।

हर कोई इस पार्टी में चार चांद लगा रहा था और कैमरों ने इस पार्टी में 100 बॉलीवुड स्टार्स को कैद किया। और बिना वक्त गंवाए हम फटाफट आपको इन 100 स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं। आपको इनकी गिनती करने की माथापच्ची भी नहीं करनी है। बस फटाफट देखिए इस जगमगाती पार्टी से जगमगाते स्टार्स

करण जौहर की Birthday Party

करण जौहर की Birthday Party

अब आप बस गिनते जाइए कि इस पार्टी में कितने सितारे कैमरों में कैद हुए। इस तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं -
1. प्रीतम 2. कबीर खान 3. मिनी माथुर 4. नीलम कोठारी 5. भावना पांडे
प्रीतम करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का म्यूज़िक दे रहे हैं। करण जौहर के शो बॉलीवुड वाइफ्स में नीलम कोठारी और भावना पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

तेलुगू स्टार्स

तेलुगू स्टार्स

पार्टी में पहुंचे तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के तीन सुपरस्टार्स - 6. विजय देवरेकोंडा 7. रश्मिका मंदाना 8. तमन्नाह भाटिया। विजय देवरेकोंडा करण जौहर की फिल्म लाईगर से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं तो रश्मिका मंदाना योद्धा के साथ।

विकी - कैटरीना

विकी - कैटरीना

9. विकी कौशल 10. कैटरीना कैफ 11. सनी कौशल 12. इसाबेल कैफ
विकी कौशल और कैटरीना कैफ, कैटरीना की प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच इस पार्टी में चार चांद लगाते नज़र आए। वहीं विकी कौशल के भाई सनी कौशल और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ भी नज़र आईं।

जुग जुग जियो

जुग जुग जियो

13. कियारा आडवाणी 14. वरूण धवन 15. रणबीर कपूर 16. नीतू कपूर 17. वरूण सूद
करण जौहर की आने वाली फिल्म जुग जुग जीयो के सितारे फिल्म को प्रमोट करते नज़र आए। रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर का साथ देते दिखे तो इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे डिजिटल स्टार वरूण सूद भी पार्टी में पहुंचे।

खूबसूरत हीरोइनें

खूबसूरत हीरोइनें

18. वाणी कपूर 19. शनाया कपूर 20. तारा सुतारिया
वाणी कपूर जहां यशराज फिल्म्स की फेवरिट हैं वहीं तारा सुतारिया और शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शन्स की टैलेंट हैं।

कुछ पुराने दोस्त

कुछ पुराने दोस्त

बॉलीवुड की खूबसूरत ladies 21. सोनाली बेंद्रे 22. ट्विंकल खन्ना 23. सोफी चौधरी 24. वैभवी मर्चेंट

आ गई पुलिस

आ गई पुलिस

25. रोहित शेट्टी और उनके अगले दो प्रोजेक्ट्स सर्कस और इंडियन पुलिस फोर्स के सितारे 26. रणवीर सिंह - 27. सिद्धार्थ मल्होत्रा

नई पीढ़ी के युवा कलाकार

नई पीढ़ी के युवा कलाकार

धर्मा प्रोडक्शन्स के तीन युवा सितारे 28. टाईगर श्रॉफ 29. इशान खट्टर और 30. सिद्धांत चतुर्वेदी।

बस एक शब्द - उफ्फ

बस एक शब्द - उफ्फ

ज़माने आएंगे और ज़माने जाएंगे लेकिन 31. तबू और 32. रवीना टंडन की खूबसूरती में चार चांद लगते ही जाएंगे।

Past और Present

Past और Present

33. सुज़ैन खान 34. अर्सलान गोनी 35. सबा आज़ाद 36. ऋतिक रोशन
ऋतिक और उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन अपने नए पार्टनर्स सबा और अर्सलान के साथ नज़र आए।

आने वाले सुपरस्टार्स

आने वाले सुपरस्टार्स

37. लक्ष्य लालवानी 38. गुरफतह पीरज़ादा के साथ शनाया कपूर अपनी डेब्यू फिल्म बेधड़क का माहौल बनाती दिखीं। वहीं 39. इब्राहिम अली खान बेहद हैंडसम दिखाई दिए।

कुछ और साथी

कुछ और साथी

पार्टी में पहुंचे 40. राजकुमार राव 41. एकता कपूर 42. रिद्धि डोगरा 43. करण टैकर

खूबसूरत और क्यूट कपल्स

खूबसूरत और क्यूट कपल्स

कपल्स स्पेशल तस्वीर 44. रितेश देशमुख - 45. जेनेलिया डीसूज़ा 46. प्रीती ज़िंटा और उनके पति जीन गुडइनफ।

कुछ एक्स कपल्स

कुछ एक्स कपल्स

इस पार्टी में ढेर सारे एक्स कपल्स भी दिखाई दिए। 47. सैफ अली खान 48. करीना कपूर खान 49. शाहिद कपूर 50. मीरा राजपूत

नए सुपरस्टार्स

नए सुपरस्टार्स

बेस्ट फ्रेंड्स 51. जान्हवी कपूर और 52. सारा अली खान इस पार्टी में केवल कहर ढाने के लिए आई थीं।

परिवार वाले स्टार्स

परिवार वाले स्टार्स

53. माधुरी दीक्षित अपने पूरे परिवार के साथ इस पार्टी में शरीक हुए। माधुरी दीक्षित, करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई दी थीं।

कुछ और परिवार वाले स्टार्स

कुछ और परिवार वाले स्टार्स

54. जुही चावला भी अपने बेटे और पति जय मेहता के साथ इस पार्टी में पहुंची।

अलग अंदाज़ में दिखीं परिणीति

अलग अंदाज़ में दिखीं परिणीति

पार्टी में पहुंची 55. परिणीति चोपड़ा 56. मृणाल ठाकुर और 57. कृति सैनन।

भाई का जलवा

भाई का जलवा

58. रानी मुखर्जी और 59. सलमान खान, करण जौहर की पार्टी की रौनक बढ़ाने पहुंचे।

पृथ्वीराज से पहले स्टार बनीं मानुषी

पृथ्वीराज से पहले स्टार बनीं मानुषी

पृथ्वीराज एक्ट्रेस 60. मानुषी छिल्लर और करण जौहर की बेस्ट फ्रेंड 61. मलाईका अरोड़ा बेहद खूबसूरत नज़र आईं।

कुछ और कपल्स

कुछ और कपल्स

पावर कपल्स 62. अर्पिता खान शर्मा 63. आयुष शर्मा और 64. भूषण कुमार 65. दिव्या खोसला

कान्स से करण तक

कान्स से करण तक

कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद 66. ऐश्वर्या राय बच्चन और 67. अभिषेक बच्चन करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे।

आर्यन भी दिखे

आर्यन भी दिखे

68. आर्यन खान, 69. जैकी भगनानी, उनकी गर्लफ्रेंड 70. रकुल प्रीत सिंह, ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस 71. मौनी रॉय अपने पति सूरज नाम्बियार के साथ इस जश्न का हिस्सा बने।

वही अल्हड़ सी काजोल

वही अल्हड़ सी काजोल

72. आदित्य रॉय कपूर हमेशा की तरह हैंडसम दिखे, वहीं 73. काजोल हमेशा की तरह हड़बड़ी में दिखीं। 74. आमिर खान और उनकी एक्स पत्नी 75. किरण राव ने इस पार्टी में एक साथ शिरकत की।

बेस्ट फ्रेंड्स की टोली

बेस्ट फ्रेंड्स की टोली

करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड्स 76. फराह खान 77. श्वेता बच्चन नंदा 78. नेहा धूपिया और उनके पति 79. अंगद बेदी पार्टी में शरीक हुए।

होश उड़ाते स्टार्स

होश उड़ाते स्टार्स

श्वेता बच्चन नंदा की बेटी 80. नव्या नवेली नंदा अपनी खास दोस्त 81. अनन्या पांडे के साथ दिखाई दीं। 82. अनुष्का शर्मा अपने काले रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नज़र आईं। वहीं 83. आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी 84. ताहिरा कश्यप के साथ इस पार्टी में पहुंचे।

दोस्तों से मुलाकात

दोस्तों से मुलाकात

ब्रह्मास्त्र डायरेक्टर 85. अयान मुखर्जी भी दोस्तों से मिलते हुए नज़र आए। वहीं 86. डिनो मोरिया अपने काले सूट में बेहद स्मार्ट लहते हुए तस्वीरों में कैद हुए।

कुछ और सितारे

कुछ और सितारे

पार्टी में पहुंचे 87. मनीष पॉल 88. डायना पेंटी और 90. करण वाही।

नई अभिनेत्रियां

नई अभिनेत्रियां

इस तस्वीर में नज़र आ रही हैं युवा अभिनेत्रियां 91. तृप्ति डिमरी, 92. प्रनूतन बहल और 93. सलमान खान की भांजी अलवीरा अग्निहोत्री।

पूरे के पूरे 100

पूरे के पूरे 100

इसके अलावा पार्टी में कैमरों में कैद हुए डायरेक्टर और फिल्ममेकर 94. लव रंजन, करण जौहर की खास दोस्त 95. गौरी खान और 96. महीप कपूर, करण जौहर के बेहद अज़ीज़ 97. मनीष मल्होत्रा, एक्टर्स 98. अपारशक्ति खुराना, 99. तुषार कपूर और टीवी स्टार 100. अर्जित तनेजा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X