'वैश्विक महामारी है, वैश्विक पार्टी नहीं'- सितारों के वीडियोज पर फिर बोलीं फराह खान
लॉकाडाउन में एक ओर जहां सभी बॉलीवुड के सितारे किसी ना किसी तरह की एक्टिविटी कर रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनको ये सब बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि कुछ सितारे कुकिंग कर रहे हैं तो कुछ लोग जिम कर रहे तों कुछ पेंटिंग कर रहे हैं। इन सबकी वीडियोज बनाकर वो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इन सबसे डायरेक्टर फराह खान को काफी ज्यादा गुस्सा है।
निश्चित उनको जो बयान हम आपको बताएंगे उससे पता चलेगा कि उनको ये सब करना पसंद नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि फराह खान ने राजीव मसंद से इंटरव्यू के दौरान कहा था कि.. ये ग्लोबल पार्टी नहीं चल रही है बल्कि ग्लोबल महामारी चल रही है।
पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन- जानिए क्या बोले बॉलीवुड के ये सितारे!


Click it and Unblock the Notifications