नौकरानी और बावर्ची के बीच सैंडविच बनीं फराह खान
मशहूर कोरियोग्राफर और सफल फिल्ममेकर फराह खान के तीन बच्चे हैं और उसके बाद उनकी एक बहुत बड़ी प्रोफेशनल टीम है जिसे संभालते हुए उन्हें जरा भी परेशानी नहीं होती है लेकिन उनके घर में नौकरों के झगड़ों ने उनका जीना हराम कर रखा है। इस बात का जिक्र खुद फराह खान ने अपने ट्विटर पर किया है।
अच्छा फराह नहीं कुंदर से पैचअप करना चाहते थे शाहरूख खान
फराह ने ट्विट किया है कि "मैं नौकरानियों के बीच के विवादों को सुलझा रही हूं और रसोइया मुझ पर भारी पड़ता है! 300 लोगों वाले कर्मियों के दल को संभालना कहीं आसान है।" वैसे फराह जी हमें मालूम है कि आप काफी होशियार हैं, इसलिए अपनी सूझ-बूझ से आप जल्द ही इस समस्या से निजात पा लेंगी।
मालूम हो कि इन दिनों फराह खान अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हैं जिनके साथ फराह ने ओम शांति ओम नाम की सुपर हिट फिल्म बनायी थी।
इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है। फिल्म का निर्माण शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज के तहत किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
