अच्छा फराह नहीं कुंदर से पैचअप करना चाहते थे शाहरूख खान
लेकिन अब अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि शाहरूख कार देकर फराह को नहीं बल्कि उनके पति शिरीष कुंदर को खुश करना चाहते थें। क्योंकि करीब दो साल पहले शाहरूख और शिरीष का झगड़ा संजय दत्त की पार्टी में हुआ था और शाहरूख ने शिरीष को बुरी तरह से थप्पड़ मार दिया था क्योंकि शिरीष ने किंग खान की फ्लॉप फिल्म रॉ वन पर कुछ तल्ख टिप्पणी कर दी थी।
शाहरूख ने ही नहीं संजय ने भी पीटा शिरीष कुंदर को
इस घटना के बाद फराह ने किंग खान और कुंदर को मिलवा तो दिया था लेकिन दोनों की दोस्ती में थोड़ी कड़वाहट आ गयी थी जिसकी वजह से फराह ने शाहरूख को अपनी फिल्म तीस मार खां... में नहीं लिया था और सलमान खान से कैमियो करवाया था। हालांकि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गयी उसके बाद खबर आयी की फराह और शाहरूख फिर से एक हो गये हैं और इसलिए शाहरूख ने फराह की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर... साइन की थी।
अब चूंकि इतना टाइम गुजर गया है इसलिए किंग खान अब शिरीष को भी खुश करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फराह को एक महंगा तोहफा दिया है। कहा जाता है कि किंग खान की तरह शिरीष को भी कारों का शौक है।
खैर देखते हैं कि इस गिफ्ट के बाद शिरीष और शाहरूख सार्वजनिक मंच पर एक साथ गले मिलते नजर आते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
