'कमीने' 'हैदर' से नहीं 'जब वी मेट' के शाहिद से चाहते हैं लोग 'विवाह'
विशाल भारद्वाज की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'हैदर' को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। हालांकि फिल्म ने करोड़ो तो नहीं कमाए लेकिन फिर भी हैदर' ने लोगों के दिलों में जगह बनायी है। फिल्म में शाहिद कपूर का लुक फिल्म रिलीज होने से पहले काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। इस फिल्म को खुद शाहिद ने अपनी अब तक की सबसे टफ फिल्म बतायी है।
आज शाहिद को फिल्मी दुनिया में हीरो बने दस साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। ऐसे में शाहिद ने तरह-तरह के किरदार निभाकर लोगों के दिल को जीतने की कोशिश की है। लेकिन जिन दो फिल्मों से वो रातों-रात स्टार बने वो फिल्म थी विवाह और जब वी मेट।

Post by thatsHindi - oneIndia.in.

फिल्म के जरिये शाहिद की इमेज एक चॉकलेटी, हैंडसम और नाइस बैचलर की लोगों के दिलों में बन गईं लेकिन इसके बाद आयी फिल्म कमीने जिसने ना केवल शाहिद को परिपक्क अभिनेता बनाया बल्कि रातों-रात शौहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया।
हालांकि इसके बाद उनकी ओर से चुनी गईं कुछ गलत फिल्मों ने उन्हें रेस में पीछे छोड़ दिया लेकिन फिर भी गिरते-संभलते शाहिद ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है और फिल्म हैदर के जरिये मिस्टर शाहिद कपूर अब द शाहिद कपूर बन गये हैं।
लेकिन जब शाहिद के फैंस से पूछा गया कि आपको हैदर, कमीने और जब वी मेट वाले में से कौन सा वाला शाहिद ज्यादा पसंद है तो अधिकांश लोगों का जवाब जब वी मेट था। आप भी इस कांटेस्ट में भाग ले सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कीजिये और पूछे गये सवाल का जवाब दीजिये।
जवाब देने के बाद शाहिद की कुछ फैंस से वनइंडिया ने बात भी की तो उनका जवाब काफी मजेदार था। लखनऊ के राम स्वरूप कालेज में एमबीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली अकांक्षा शर्मा ने कहा कि वो कमीने हैदर से नहीं जब वी मेट के शाहिद से विवाह करना चाहती हैं। उनकी इस बात का समर्थन उनकी क्लासमेट्स ने भी किया है।
अब पता नहीं शाहिद मियां इस बात का क्या जवाब देते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि लोग शाहिद के चाकलेटी लुक के दीवाने हैं।

Click it and Unblock the Notifications