Exclusive: ऐसा क्या हुआ जो फिल्म हैदर से खफा हो गई भारतीय सेना

बैंगलोर (ऋचा बाजपेयी)। विशाल भारद्वाज की फिल्‍म 'हैदर' जो पिछले दिनों रिलीज हुई है, आलोचकों को खासी पसंद आ रही है। विलियम शेक्‍सपीयर के सफलतम ड्रामा हैमलेट पर आधारित इस फिल्‍म को अच्‍छे नंबर तो मिल ही रहे हैं साथ ही अब बॉक्‍स ऑफिस पर इसका मुनाफा भी बढ़ने लगा है।

Haider upsets many Indian army officers

इस बीच एक वर्ग ऐसा भी है जिसने इस फिल्‍म के बायकॉट कर दिया है और साथ ही विशाल से माफी की मांग भी कर डाली है।

आपको बता दें के विशाल ने अपनी इस फिल्‍म में कश्‍मीर में 90 के उस दशक को दिखाया है जब घाटी में चरमपंथ एकदम उफान पर था और जिसे काबू में करने के लिए सेना को वहां पर तैनात किया गया था। इसके साथ ही फिल्‍म में आर्म्‍ड फोर्सेज स्‍पेशल पावर एक्‍ट यानी अफस्‍पा के बारे में दिखाया गया है।

अपनी हद में रहती है भारतीय सेना

सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्‍म में सेना की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है। विशाल ने सिर्फ एक ही पहलू दिखाया है और दूसरे पहलू को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने उस समय जिस तरह का एक्‍शन लिया वह उस समय की मांग थी।

सेना न तो कभी अपनी सीमा के बाहर गई है और न ही कभी उसने ऐसा करने की कोशिशें की हैं। एक वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक फिल्‍म में विशाल ने भारतीय सेना को इस तरह से दिखा डाला है जैसे कि वह कश्‍मीर के नागरिकों की दुश्‍मन है। जबकि ऐसा कतई नहीं है।

सेना की छवि को विशाल ने पहुंचाया नुकसान

हालांकि अभी भारतीय सेना की ओर से फिल्‍म के लिए कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन ऑफिसरों और जवान का एक बड़ा वर्ग मानता है कि विशाल को सेना से माफी मांगनी चाहिए।

आगरा में रिटायर्ड कर्नल एनके उपाध्‍याय के मुताबिक यह काफी गलत है कि बॉलीवुड की एक फिल्‍म में इस तरह से आर्मी को पेश किया गया है। इंटरनेशनल लेवल पर ऐसी फिल्‍मों की वजह से इंडियन आर्मी इमेज को जो नुकसान पहुंचा है या पहुंच सकता है, उसका अंदाजा शायद विशाल को भी नहीं है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना दुनिया की उन कुछ चुनिंदा सेनाओं में शामिल हैं, जो अनुशासन को सबसे ज्‍यादा फॉलो करती है। इसलिए उसके बारे में गलत बातें कहने या दिखाने से पहले थोड़ा तो सोचना चाहिए था।

अनंतनाग अनंतनाग ही है, इस्‍लामाबाद नहीं

कर्नल उपाध्‍याय के मुताबिक विशाल ने अपनी फिल्‍म से दर्शकों को गुमराह करने की कोशिश की भी की है। जम्‍मू-कश्‍मीर में स्थित अनंतनाग को अनंतनाग के तौर पर ही जाना जाता है। उसे कभी भी इस्‍लामाबाद के नाम से जाना ही नहीं गया था। आपको बता दें कि फिल्‍म की शुरुआत में अनंतनाग को इस्‍लामाबाद कहकर बताया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X