अक्षय कुमार और सोनू सूद को मिले 'भारत रत्न', फैंस ने उठाई मांग-'ये हैं देश के रियल हीरो, असली हकदार'
कोरोना वायरस की वजह से लगभग तीन महीनों तक देश में लॉकडाउन रहा, जिस वजह से गरीबों और मजदूरों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी है। अब कुछ जगहों पर लॉकडाउन में छूट दी गई है, लेकिन मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। इस संकट के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़कर योगदान दिया है और जरूरतमंदों की मदद की है। खासकर सोनू सूद और अक्षय कुमार का नाम काफी ऊपर रहा है। अब ट्विटर फैंस इन दोनों कलाकारों के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video
प्रवासी मजदूरों के लिए अपने सराहनीय कदम को लेकर सोनू सूद हर तरफ छाए हुए हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। अभिनेता लंबे समय से ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी छाए हुए हैं। सोनू हजारों मजदूरों को घर पहुंचा चुके हैं।

अब लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए सरकार से भारत रत्न की मांग भी कर रहे हैं। भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। फैंस के अनुसार, सोनू इस संकट में जिस तरह गरीबों की मदद कर रहे हैं, उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए।
सोनू सूद ने इतना ही नहीं, बल्कि मुंबई में अपने होटल्स के दरवाजे कोरोना वॉरियर्स के लिए खोल दिए। साथ ही पंजाब में डॉक्टरों के लिए पीपीई किट भी दान किया था।
कृष्ण एंड हिज़ लीला- नेटफ्लिक्स की नई फिल्म को देख भड़के लोग, कहा, धार्मिक भावनाओं का अपमान है


Click it and Unblock the Notifications