कृष्ण एंड हिज़ लीला- नेटफ्लिक्स की नई फिल्म को देख भड़के लोग, कहा, धार्मिक भावनाओं का अपमान है
ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक बार फिर लोगों के निशाने पर है। ट्विटर पर तेजी से #BoycottNetflix ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कृष्ण एंड हिज़ लीला एक तेलुगु फ़िल्म है जिसे रविकांत पेरेपु ने डायरेक्ट किया है। लोगों का कहना है कि भगवान कृष्ण का अपमान किया गया है। इस फिल्म से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचती है।
आजकल जहां धर्म से जुड़ी छोटी से छोटी बातों को भी मुद्दा बना दिया जाता है। ऐसे में नेटफ्लिक्स का इस फिल्म को रिलीज करना बड़ा किसी प्रमोशन से कम नहीं लगता। आखिर विवाद और फिल्मों का लंबा नाता रहा है। खैर, अब फिल्म को लेकर विवाद काफी बढ़ चुका है।

आरोप है कि फ़िल्म में हिंदुओं के भगवान श्री कृष्ण का मज़ाक उड़ाया गया है। उनके नाम वाले एक किरदार को वुमेनाइज़र दिखाया गया है। उनका कहना ये भी है कि नेटफ्लिक्स सेक्सुअल कंटेंट दिखाकर हमारी संस्कृति और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वहीं, फिल्म में कृष्णा की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम राधा है। इस बात को देखते हुए लोगों का गुस्सा भड़क गया है।


Click it and Unblock the Notifications