Twitter पर छाया वरूण का बदलापुर लुक, बॉलीवुड और फैन्स फिदा
वरूण धवन मतलब चॉकलेट बॉय....ए कौन बोला रे..लगता है अभी तक बदलापुर का टीज़र नहीं देखा। वरूण के इस इमेज मेकओवर को दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स मिला है। ट्विटर पर जहां बदलापुर के टीज़र की धूम मची है वहीं फैन्स हैं कि वरूण की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इससे ये तो साफ हो गया कि वरुण केवल बॉलीवुड के चॉकलेट हंक नहीं हैं बल्कि वो हैं बॉलीवुड के नए बदला बॉय। वो भी वेरी बैड वाले। इस फिल्म के लिए वरुण ने सारे रिस्क लिए हैं दिव्या दत्ता के साथ किसिंग सीन करने से लेकर बोल्ड मैन की इमेज तक।
जहां फैन्स वरूण की तारीफ करते नहीं थक रहे वहीं कुछ को तो वरूण ने डरा भी दिया। कुछ फैन्स को वरूण का डायलॉग मर्डर किएले के बोलने का अंदाज़ पसंद आया है तो कुछ इसे देखते ह्ए ऊब ही नहीं रहे। ये हाल केवल फैन्स का नहीं है बल्कि बॉलीवुड भी वरूण के इस नए अवतार की खूब तारीफ कर रहा है। जहां करण जौहर को उनका लुक बहुत इन्टेंस लगा, वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया कि वो वरूण के इस नए लुक को देखकर बहुत खुश हैं। हीरोपंती फेम कृति सैनन ने लिखा कि इस लुक में वरूण किलिंग लग रहे हैं। पढ़िए स्टार्स और फैन्स के ट्वीट्स -


Click it and Unblock the Notifications
