FANS का फैसला: अक्षय कुमार के बिना नहीं देखनी हेराफेरी 3
[बॉलीवुड समाचार] हेराफेरी 3 की कास्ट में अक्षय कुमार नहीं है। इस बात को हज़म करने में फैन्स को काफी समय लग गया। लेकिन फिर भी अब उन्हें फिल्म में ज़्यादा इंटरेस्ट नहीं बचा है। हालांकि फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन को साइन किया है लेकिन फिर भी कोई फिल्म को लेकर एक्साइटेड नहीं है।
गौरतलब है कि हेराफेरी सीरीज़ में सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार ने हंसी की ऐसी बाढ़ लाई थी कि दर्शक लोटपोट हो गए थे। लेकिन हेरा फेरी की अगली फिल्म में अक्षय कुमार नहीं है और जनता का मानना है कि अक्षय कुमार के बिना हेराफेरी ना ही उन्हें देखनी है और ना ही ये फिल्म हिट होगी।
एक पोल के अनुसार 69 प्रतिशत लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार के बिना हेराफेरी 3 में कोई दम नहीं होगा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरेगी। वैसे फैन्स के इस फैसले के बाद हमें तो चिंता केवल अभिषेक बच्चन और उनके करियर की हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications














