रणवीर के रहते दीपिका के साथ हुई बद्तमीज़ी!
[बॉलीवुड समाचार] रणवीर सिंह यूं तो दीपिका पादुकोण के साथ साथ रहते हैं लेकिन उनकी फिल्म के प्रीमियर पर एक फैन ने दीपिका के साथ काफी बद्तमीज़ी करने की कोशिश की। इतनी कि दीपिका के बॉडीगार्ड्स भी उसे रोक नहीं पाए। और ये पूरा वाकया हुआ दिल धड़कने दो के प्रीमियर से दीपिका के लौटने के दौरान।
एक फैन दीपिका के बिल्कुल पास आकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। दीपिका उससे दूर रहने की पूरी कोशिश कर रही थीं वहीं उनके गार्ड्स भी फैन को दूर रखना चाह रहे थे पर ऐसा हो नहीं पाया।
[FRIDAY कुंडली: दिल धड़कने दो, सलमान का GOOD लक Vs अजय का BAD लक]
इसके बाद दीपिका समझ गईं कि मामले को रफा दफा करने के लिए फोटो खिंचवाना ही पड़ेगा। वो दूर रहकर बेमन से पोज़ देने लगी पर ये फैन भी अड़ा रहा। आखिरकार दीपिका को अपनी फेक कोलगेट स्माईल देनी ही पड़ी तब जाकर ये फैन दीपिका से दूर गया।
लेकिन दीपिका इस बात से काफी इरिटेट और परेशान हो चुकी हैं। वहीं अपने हीरो रणवीर सिंह इस सारे वाकये के दौरान कहां मसरूफ थे पता नहीं। ऐसा नहीं कि वो हर वक्त दीपिका के साथ ही रहते हैं पर चूंकि उन्हीं की फिल्म के लिए दीपिका वहां थीं तो उन्हें ढूंढना तो लाज़िमी है।


Click it and Unblock the Notifications


