JODI ALERT: ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण एक साथ करेंगे रोमांस!
[बॉलीवुड समाचार] आखिरकार, फैन्स का इंतज़ार खत्म हुआ और ऋतिक रोशन - दीपिका पादुकोण की जोड़ी यशराज फिल्म्स ने बना ही दी। दीपिका पादुकोण वैसे भी ऋतिक रोशन की काफी बड़ी फैन हैं और अब दोनों मिलकर एक एक्शन फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं।
फिल्म के लिए इन दोनों को यशराज फिल्म्स ने अप्रोच किया है और धूम डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य फिल्म को डायरेक्टर। ये फिल्म एक विशुद्ध एक्शन फिल्म होगी और ऋतिक रोशन धूम जैसे चोर वाले किरदार में ही दिखाई देंगे। हालांकि ये साफ है कि ये फिल्म धूम सीरीज़ का अगला पार्ट नहीं है।
[Oooo तो अगले ऋतिक रोशन बनना चाहते हैं रणबीर कपूर!]
हाल ही में दीपिका पादुकोण से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि वो किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी तो दीपिका ने बिना पूरा सवाल सुने ऋतिक का नाम लिया था। तो अब देखना है कि इनकी ये नई जोड़ी क्या कमाल दिखा पाती है।
[PICS: जब करीना - ऋतिक ने शूट की थी 'कहो ना प्यार है']
वहीं फिल्म में दीपिका भी काफी स्टंट्स करती दिखाई देंगी। एक सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण को फिल्म में इसीलिए लिया गया क्योंकि फिल्म के लिए एक फिट और एथलीट टाईप लड़की चाहिए थी। तो क्या बैंग बैंग से दीपिका ने कुछ इंस्पिरेशन ले ली है ;)


Click it and Unblock the Notifications


