..................... famous Tamil actor Visweswara Rao dies at 64 due to cancer - Hindi Filmibeat

इस फेमस एक्टर की कैंसर ने ले ली जान, लोगों को गुदगुदाने वाले ने फैंस की आंखों में दे दिए आंसू

Visweswara Rao

Visweswara Rao Death: मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक बेहद फेमस एक्टर का हाल ही में निधन हो गया है। इस एक्टर की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं और लगातार उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

फेमस तमिल एक्टर विश्वेश्वर राव की आकस्मिक मृत्यु ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। एक्टर ने बीते मंगलवार को आखिरी सांस ली। 64 वर्ष की उम्र में कैंसर से जंग लड़ रहे थे और आखिरकार कैंसर ने उनकी जान ले ली। विश्वेश्वर राव ने कई नामी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- शरीर के अंगों पर कैमरा जूम-इन करने वालो पर भड़कीं आयशा, कहा- 'ये क्या एंगल है, अब क्या मैं कपड़े...'

फिल्मों के अलावा विश्वेश्वर राव ने कई टीवी शो में एक्टिंग करके लोगों का दिल जीता और लोकप्रियता हासिल की। वह कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर और कॉमेडी रोल्स निभाने के लिए भी फेमस हुए। खासतौर से, विश्वेश्वर राव ने फेमस एक्टर सूर्या स्टारर फिल्म 'पीथमगन' में एक्ट्रेस लैला के पिता की भूमिका निभाई थी और इस रोल से उनकी ख्याति और भी बढ़ी थी।

यह भी पढ़ें- मामला बढ़ा तो अपनी ही बात से पलटे बोनी कपूर कहा- 'सलमान और अनिल को मेरी फिल्म की जरूरत नहीं'

एक्टर विश्वेश्वर राव के पार्थिव शरीर का बीते दिन अंतिम संस्कार किया गया, इसे जनता और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के सम्मान के लिए सिरुशेरी में उनके घर पर रखा गया था।

विश्वेश्वर राव ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में कॉमेडी रोल्स करके लोगों को गुदगुदाने का काम करते थए। उन्होंने छह साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने केवल बाल कलाकार के रूप में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। राव, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Read more about: visweswara rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X