मामला बढ़ा तो अपनी ही बात से पलट गए Boney Kapoor, कहा- 'सलमान और अनिल को मेरी फिल्म की जरूरत नहीं'

Boney Kapoor

Boney Kapoor On No Entry 2: बोनी कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में 'नो एंट्री 2' की कास्टिंग को लेकर अपने भाई अनिल कपूर के साथ अपनी लड़ाई का जिक्र किया, जहां उन्होंने खुलासा किया कि उनके भाई सीक्वल की कास्टिंग से नाखुश हैं और इस वजह से उनके बीच अब बातचीत नहीं हो रही है।

बोनी कपूर का ये खुलासा लोगों को काफी हैरान कर गया और यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और अब खबर को तूल पकड़ता देख बोनी डैमेज कंट्रोल के लिए सामने आए हैं और दावा किया है कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया और उन्होंने यह बात बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में कही थी।

अपने एक इंटरव्यू में, बोनी कपूर ने उनके और उनके भाई अनिल कपूर के बीच की दरार को खारिज कर दिया, जो काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी। उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं कि प्रेस ने बहुत ही हल्की-फुल्की बात को मुद्दा बना दिया है। सच तो यह है कि मैं जिस फिल्म को बनाने का सोच रहा हूं उसमें ना तो सलमान खान हैं और ना ही अनिल क्योंकि वे दोनों बहुत व्यस्त सितारे हैं। इसलिए उनके साथ इसे बनाने के बारे में सोचने के बजाय, मैंने युवा पीढ़ी के साथ सीक्वल बनाने का फैसला किया।

बोनी ने आगे कहा, "यह सोचना कि सलमान या अनिल में से कोई भी मुझसे नाराज हो सकता है क्योंकि वे 'नो एंट्री' के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं, यह पूरी तरह से बेतुका और मजाकिया है। नो एंट्री के सीक्वल को उनकी जरूरत हो सकती है लेकिन उन्हें इस फिल्म की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले मैंने जो भी बात कही, वो सिर्फ मजाक में ही थी।"

आपको बता दें, नो एंट्री में अनिल कपूर, फरदीन खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे और आज तक यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने नो एंट्री 2 में फिल्म के ओजी कलाकारों की जगह ली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X