मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन अस्पताल में भर्ती
कोलकाता। सुपर डूपर हिन्दी फिल्म आंधी और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री सुचित्रा सेन को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांसे लेने में कठिनाई हो रही थी। बेल्ले वयू क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप टंडन ने आज मेडिकल बुलेटिन के हवाले से कहा, सुचित्रा सेन को सांस लेने में दिक्कत के बाद बेल्ले वयू क्लिनिक के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
देखें : सुदंर अभिनेत्रियों की तस्वीरें
अभिनेत्री सुचित्रा को बीस जून को भर्ती कराया गया था। टंडन ने कहा, स्वास्थ्य में सुधार होने पर सेन को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। गौरतलब है कि 70 के दशक में फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने के बाद सुचित्रा सार्वजनिक रूप से बहुत कम ही दिखाई देती हैं। सन् 2005 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा था लेकिन उन्होंने वो सम्मान लौटा दिया ।


Click it and Unblock the Notifications
