रहस्यमयी रेखा

नशीली आंखे, सुंदर काया और बेहतरीन अदाकारी का संगम है बॉलीवुड की अभिनेत्री रेखा। रेखा एक ऐसा चरित्र है जिसे बीते जमाने के ही नहीं बल्कि आज की नौजवान पीढ़ी भी जानने को उत्सुक है। हर कोई आज भी दिलचस्पी रखता है रेखा के जीवन के उन पन्नों के बारे में जिन्हें आज तक किसी ने नहीं पढ़ा । हालाकि सभी जानते हैं वो रेखा के किताब के कुछ पन्ने रहस्यमय जरूर हैं लेकिन कोरे नहीं। अब बस इंतजार है तो रेखा की आत्म कथा का जिसे वो खुद अपने हाथों से अंजाम देंगी। खबर आ रही है कि रेखा अपनी आत्मकथा लिखने जा रही है।

डिजाइनर रितु बेरी ने कहा, रेखा की आत्मकथा सबसे ज्यादा दिलचस्प हो सकती है और यह निश्चित रूप से बेस्टसेलर साबित होगी। वह एक खास महिला हैं और जाहिर है उनकी जिंदगी काफी आकर्षक और रोमांचक होगी। अभिनेत्री कोयना मित्रा भी इससे सहमत दिखाई देती हैं। वह कहती हैं, रेखा का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है और उनके चारों ओर हमेशा ही रहस्य की परतें-सी बनी रहती हैं। मसलन, अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते का सच क्या है, मुकेश शर्मा से उसके विवाह की हकीकत क्या थी?

फिलहाल रेखा ने इस खबर पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की थी, न तो इसकी पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया। फिलहाल फिल्मी सितारों को ही नहीं बल्कि आम आदमी को भी रेखा की आत्मकथा का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X