अभिनेत्री मुमजात के निधन पर पंजाब के इस मंत्री की श्रद्धांजलि- झूठी निकली मौत की खबर!
सोशल मीडिया पर कितनी फेक खबरों साझा की जाती हैं और वो कितनी तेजी से फैलती हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन किसी की मौत की खबर तक लोग बिना जांचे ही सच मान लेते हैं। हाल ही में इसकी शिकार हुईं हैं वेटरन एक्ट्रेस मुमताज.. जिनकी मौत की खबर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ये कोई पहला मौका नहीं है बल्कि पहले भी कुछ लोग इस तरह की एक खबर वायरल कर चुके हैं।
बीते साल की तरह इस साल भी उनकी मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर है। लेकिन इस बार तो गजब ही हो गया क्योंकि आम आदमी तो छोड़िए उनकी मौत पर पंजाब के एक मिनिस्टर ने भी श्रद्धांजलि दे डाली। हालांकि उनके परिवार वालों से बातचीत पर पता चला है कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अपने घर पर हैं।
आमिर खान के कारण बदली ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट? 2020 में इस महीने हो सकती है रिलीज!


Click it and Unblock the Notifications











