आमिर खान के कारण बदली ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट? 2020 में इस महीने हो सकती है रिलीज!
अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी समय से चर्चा है और कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म का सारा ठप हो गया था लेकिन अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है जो कि शायद उनके फैंस को खुश कर देगी। इस फिल्म को लेकर खबर है कि फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
इसका एक कारण आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी है जिसको लेकर खबर है कि फिल्म कीर रिलीज डेट बढ़ गई है और फिल्म अब 2021 में रिलीज होगी। यही कारण है कि ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने दिसंबर 2020 को फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है और सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज भी हो सकती है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया का ट्विटर डेब्यू- अब तलाक के मामले में करेंगी बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications