फेसबुक पर भी जिया के लिए हो रही है जंग
जहां कानून अपने हिसाब से जिया खान सुसाइड केस को सुलझाने में जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर आम जनता भी सोशलनेटवर्किंग साइटस पर जिया के लिए न्याय की तलाश में हैं।
जिया को न्याय दिलाने के लिए फेसबुक पर नाम से पेज बना है। यह समाचार वेबसाइट न्यूज66 समूह की पहल पर बनाया गया पेज है। माना जा रहा है कि इस पेज को बॉलीवुड के कई कलाकारों एवं मीडिया कर्मियों का समर्थन हासिल है। पेज पर लिखा गया है कि जिया की खुदकुशी हैरान करने वाली घटना है। वह मजबूत एवं दृढ़ युवती थी। इस पेज को पसंद करें और इस पर अपनी टिप्पणी दें, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
देखते हैं आम आदमी की इस जंग से जिया को न्याय मिलता है कि नहीं। वैसे मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि उसे उस अस्पताल से जिया खान के गर्भपात की रिपोर्ट मिल गयी है जहां जिया का सूरज ने गर्भपात करवाया था।
जिया की मां ने जिया के प्रेमी सूरज पंचोली को जिया की आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है। उनका कहना था कि जिया उर्फ नफीसा खान पिछले एक साल से ज्यादा समय से सूरज पंचोली के लिवइनरिलेशन में थीं। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी थी, जिसे की सूरज ने जबरदस्ती गर्भपात करवाया था।
जिया इस बात के लिए राजी नहीं थी इसलिए सूरज ने उसके साथ मार-पीट भी की थी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आयी थी कि जिया के सिर पर चोट के निशान थे पहले से। अब यह सूरज के मारने से आये या फिर पहले से थे इस बात का खुलासा तो जांच के बाद ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications












