जिया खान सुसाइड केस: लिव इन रिलेशन से फांसी तक पहुंची जिया

मुंबई। कथित तौर पर अपने ब्‍वायफ्रेंड से संबंधों के कारण तनाव में आकर सुसाइड करने वाली अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया ने कहा है कि जिया, सूरज पंचोली के साथ पिछले एक साल से लिव-इन में रह रही थी लेकिन सूरज जिया को लेकर गंभीर नहीं था। जिया के सुसाइड नोट से भी यही जाहिर होता है कि सूरज के अन्‍य लड़कियों के साथ संबंध थे जिससे जिया परेशान थी।

ऐसा नहीं है‍ कि हर लिव इन रिलेशन का अंत दुख के साथ ही होता है। बॉलीवुड में कई ऐसे भी कपल रहे हैं जो कि लिव इन में रहे और बाद में शादी कर ली। करीना कपूर और सैफ अली खान का भी संबंध ऐसा ही है जिसमें लंबे समय तक दोनों साथ रहे और फिर शादी कर ली। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अमी‍षा पटेल अपने माता पिता से झगड़ा होने के बाद ब्‍वायफ्रेंड विक्रम भट्ट के साथ लिव इन में रह रही हैं। यह दोनों पार्टियों में भी अक्‍सर एक दूसरे के साथ देखें जाते हैं।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु, जिनकी जोड़ी को एक समय बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी कहा गया। दोनों लंबे समय तक लिव इन में रहे और फिर आपसी सहमति से अलग हो गये। जॉन और बिपाशा ने अपने ब्रेकअप के बारे में मीडिया में कुछ भी नहीं कहा।

इसके अलावा कई सफल फिल्‍मों में काम करने वाली कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी के साथ लिव इन में रही और शादी भी की। जिसके बाद उनके बीच कुछ विवाद होने की खबरें भी मीडिया में आयी।

देखें लिव-इन में रहने वाले कपल-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X