जानिए किसके साथ डोले-शोले बना रहे हैं अभिषेक?
'धूम' फिल्म में अभिनय कर चुके अभिषेक ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "कल के व्यायाम के बाद टांगे मुरब्बे जैसी लग रही हैं! इलाज? चलो आज दोबारा ऐसा करते हैं। जिम जाने का समय।"
उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसके ऊपर लिखा था, "चलो इस दिन को भी जोड़ें। पसीना बहाने का समय। सेवा बिन मेवा नहीं।"अगर तस्वीर पर नजर डालें तो वह उसमें एक्सरसाइज बॉल पर व्यायाम करते और रस्सी पर चढ़ते दिखेंगे।
उनके पिता महानायक अमिताभ बच्चन भी जिम में शामिल हो गए हैं। अभिषेक ने ट्वीट किया, "बाप-बेटे दो घंटे करसत करने के लिए जिम में हैं..परिवार, जो साथ में जिम जाता है और साथ में डोले-शोले बनाता है।"
वैसे भी आजकल अभिषेक और अमिताभ दोनों साथ में काफी वक्त बिता रहे हैं। बाप-बेटे ने साथ में अभी अमिताभ बच्चन की शादी की सालगिरह बनायी। मालूम हो कि अभिषेक बच्चन इन दिनों फराह खान की फिल्म को चर्चित हैं जिसमें उनके साथ शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
