Exclusive: सन्नी लियोन की फिल्म पर तत्काल पाबंदी लगाओ

इन दिनों पोर्न स्टार सन्नी लियोन, एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस2 को लेकर चर्चा में हैं लेकिन फिल्म के बनने से पहले ही फिल्म विवादों में आ गयी हैं। सन्नी को समाज के लिए घातक बताने वाली महिला जागृति शिविर, वाराणसी की अध्यक्ष अरूणा बाजपेयी ने ऐलान किया है कि सन्नी लियोन की फिल्म किसी भी कीमत पर वो वाराणसी में प्रदर्शित नहीं होने देंगी। सन्नी लियोन जैसे अश्लील कलाकारों को बढ़ावा देकर हम अपनी नयी पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।

आपको बता दें कि यह वो ही अरूणा बाजपेयी हैं जिन्होंने गूगल-याहू पर सन्नी की टॉप पोजिशन पर कहा था कि सन्नी की लोकप्रियता साबित करने के लिए काफी है कि भारतीय किस तरह से सेक्स और पोर्न की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सन्नी के भारत आने से भारत में पोर्न का बोलबाला हो गया है। आज लड़कियों के दिमाग में बात बैठने लगी है कि अगर जल्द से जल्द हिरोईन बनकर नाम, पैसा और शौहरत कमाना है तो पोर्न फिल्मों में काम कर लो जो देश के लिए बिल्कुल घातक है। इस बारे में तत्काल ही कोई बड़ा कदम उठाना होगा ताकि नवयुवक-नवयुवतियां भटकने से बच जाये और अश्लीलता पर रोक लग पाये।

यही नहीं कुछ लोगों ने भी फिल्म को लेकर ट्विट किया है कि सन्नी और एकता का संगम यानी 'एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा वाला' हो गया है। जब एकता कपूर विद्या बालन जैसी सभ्य अभिनेत्री को द डर्टी पिक्चर में बेहद ही डर्टी बना सकती हैं तो फिर सन्नी तो खुद ही पोर्न स्टार है, अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म रागिनी एमएमएस 2 कैसी होगी? विद्या ने तो फिर भी संयम बरता था लेकिन सन्नी लियोन तो अश्लीलता की हर सीमा पार कर जायेंगी। एकता और सन्नी के काम पर तो तत्काल ही रोक लगा देनी चाहिए।

आपको बता दें कि फिल्म रागिनी MMS 2 अगले साल रिलीज होगी। जिसमें अभिनेता राज कुमार यादव और अभिनेत्री केनाज मोतीवाला ने काम किया था। सन्नी और एकता कपूर इंटरनेट के जरिये ही संपर्क में आये थे। बिग बॉस में सन्नी का काम एकता को काफी पसंद आया था इसलिए ही उन्होंने सन्नी को फिल्म के लिए एप्रोच किया था। और सन्नी ने हां कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X