धमकी के बाद भी मैं और मम्मी ठीक हैं: करण जौहर

हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थीं वह भी एसएमएस और फोन के जरिये जिसके बाद करण ने पुलिस की सुरक्षा मदद ली थी। करण जौहर ने अपनी शिकायत में कहा था कि कोई उनसे फोन पर जबरन वसूली की बात कर रहा था और मना करने पर उन्हें औऱ उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

अपनी प्रोडक्शन फिल्म गोरी तेरे प्यार में... के ट्रेलर लांचिग के मौके पर करण ने कहा कि अब सब कुछ नियंत्रण में है। घटना के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब देते हुए करण ने कहा, "अब सब कुछ नियंत्रण में है। क्या मैं असुरक्षित दिख रहा हूं?" जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

फिलहाल आपको बता दें कि पिछले दिनों करण जौहर औऱ बोनी कपूर को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थीं जिसके बाद दोनों को सुरक्षा मुहैया करायी गयी थी औऱ मामले की जांच जारी है।

मालूम हो कि 'गोरी तेरे प्यार में' में करीना कपूर और इमरान खान लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं तो निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं। फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी। करीना-इमरान ने इससे पहले फ्लॉप फिल्म एक मैं और एक तू में साथ काम किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X