बोनी-करण जैसे कई लोगों को अडंरवर्ल्ड ने धमकाया
आज एक बार फिर से बॉलीवुड पर अडंरवर्ल्ड के कुख्यात अपराधियों का खतरा मंडरा रहा है। कुछ लोग फोन और एसएमएस के जरिये बॉलीवुड के मशहूर कलाकार और निर्माता-निर्देशकों को धमका रहे हैं औऱ जान से मारने की धमकी रहे हैं। जिनमें बोनी कपूर और करण जौहर का नाम प्रमुख है। दोनों ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की है औऱ दोनों को ही सुरक्षा के तौर पर पुलिस सिक्योरिटी दे दी गयी है।
लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की धमकियों का मामला सामने आया हो। इससे पहले कई बार ऐसा हो चुका है। एक- दो बार तो ऐसा हुआ कि कुछ लोगों पर जानलेवा हमला हो भी गया जिनमें गुलशन कुमार सरीखे लोग मौत के भी शिकार हो गये हैं।
अक्सर ऐसा पैसे को लेकर होता है। बॉलीवुड में कई चेहरे ऐेसे भी है जिन पर अडंरवर्ल्ड से दोस्तानी रिश्ते रखने का आरोप भी लगा है खैर यह दूसरा मुद्दा है जिस पर चर्चा फिर कभी करेंगे। फिलहाल आईये जानते हैं उन लोगों के बारे में जिनपर अडंरवर्ल्ड के शातिर लोग अपनी गिद्द जैसी गंदी नजर गड़ाये बैठे हुए हैं।
नीचे की स्लाइड को क्लिक कीजिये और जानिये और किसको मिली अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी


Click it and Unblock the Notifications