Entertainment Live Updates: अनुभव सिन्हा की भीड़ रिलीज, निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन

entertainment-live-updates-anubhav-sinha-s-bheed-releases-parineeta-director-pradeep-sarkar-dies

Recommended Video

Parineeta fame Filmmaker Pradeep Sarkar का निधन, Bollywood Celebs ने जताया शोक | FilmiBeat

Entertainment Live Updates: ये शुक्रवार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार, जो विद्या बालन स्टारर परिणीता और फिल्म मर्दानी के लिए जाने जाते हैं, का शुक्रवार की सुबह 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फिल्म मेकर और उनके दोस्त हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की।

वहीं, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर सोशल ड्रामा 'भीड़' आज, 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित, 'भीड़' COVID लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े अपडेट देखने के लिए यहां बने रहें।

LIVE Feed
  • Mar 24, 2023 4:14 PM

    Kartik Aaryan: एक्टर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, फैंस हुए खुश

    Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं जिससे उनके फैंस के बीच एक्टर की चर्चाएं भी होती रहती हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने वाले कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान करके फैंस को एक बार फिर से खुश कर दिया है।

  • Mar 24, 2023 2:25 PM

    आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी कर रहे हैं 3 Idiots Sequel की तैयारी, गुस्से में आईं करीना कपूर

    करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। करीना ने वीडियो में एक तस्वीर दिखाई जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन बैठे दिखाई दे रहे हैं। करीना कहती हैं, ये लोग मेरे बिना 3 इडियट्स का सीक्वल कैसे ला सकते हैं..

  • Mar 24, 2023 1:19 PM

    Pradeep Sarkar के निधन से सदमे में हैं रानी मुखर्जी

    प्रदीप सरकार के साथ 'मर्दानी' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "दादा के निधन की खबर से मैं बहुत सदमे में हूं। मैंने कुछ ही दिन पहले उनसे बात की थी जब मैं अमृतसर गई थी। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए फोन किया था। हमारे बीच लंबी बातचीत हुई। वो फेसटाइम कॉल करना चाह रहे थे, लेकिन उस वक्त नेटवर्क अच्छा नहीं था इसलिए मैं उनके साथ वीडियो कॉल नहीं कर सकी। हम इसी हफ्ते मिलने वाले थे, लेकिन यह इतनी अप्रत्याशित घटना हो गई। उनकी पत्नी (पांचली बौदी) ने मुझे सुबह 4 बजे फोन करके खबर दी। यह वास्तव में दुखद और चौंकाने वाला है कि दादा अब नहीं रहे।"

    Pradeep Sarkar के निधन से सदमे में हैं रानी मुखर्जी
  • Mar 24, 2023 11:39 AM

    रणवीर सिंह ने हाथ पकड़ना चाहा तो दीपिका ने दिया ऐसा अजीब रिएक्शन

    बीती रात मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के चौथे संस्करण के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हस्तियां स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। हालांकि, फैंस उनके बीच की केमिस्ट्री देखकर थोड़ा परेशान हैं.. क्योंकि इवेंट में जब रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो दीपिका ने उन्हें इग्नोर कर दिया और आगे बढ़ गईं। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Mar 24, 2023 10:17 AM

    अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ सिनेमाघरों में रिलीज

    राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, पंकज कपूर स्टारर अनुभव सिन्हा की सोशल- ड्रामा फिल्म 'भीड़' 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म उन दिनों को दिखाती है, जब कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया था और हजारों, लाखों प्रवासी मजदूर शहर को छोड़ अपने गांव जाने का रास्ता तलाश रहे थे। घर तक पहुंचने की सुविधा तो दूर, उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए भी जान गंवानी पड़ी थी। लॉकडाउन के इसी दर्द भरे पन्ने को ये फिल्म एक बार फिर खोलती है।

    अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ सिनेमाघरों में रिलीज
  • Mar 24, 2023 10:09 AM

    फिल्ममेकर प्रदीप सरकार का निधन, अजय देवगन ने जताया शोक

    मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें प्रदीप का पोटेशियम लेवल कम हो गया था। इसके बाद वो डाइलिसिस पर थे। उन्हें रात 3 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। अजय देवगन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X