Pradeep Sarkar के निधन से सदमे में हैं रानी मुखर्जी, कहा- हम इसी हफ्ते मिलने वाले थे

Rani Mukerji On Pradeep Sarkar: फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। निर्देशक ने 24 मार्च की सुबह आखिरी सांसे लीं। 67 साल के प्रदीप सरकार लंबे समय से किडनी बीमारी से जूझ रहे थे। वो डायलिसिस पर चल रहे थे।
प्रदीप सरकार के साथ 'मर्दानी' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "दादा के निधन की खबर से मैं बहुत सदमे में हूं। मैंने कुछ ही दिन पहले उनसे बात की थी जब मैं अमृतसर गई थी। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए फोन किया था। हमारे बीच लंबी बातचीत हुई। वो फेसटाइम कॉल करना चाह रहे थे, लेकिन उस वक्त नेटवर्क अच्छा नहीं था इसलिए मैं उनके साथ वीडियो कॉल नहीं कर सकी। हम इसी हफ्ते मिलने वाले थे, लेकिन यह इतनी अप्रत्याशित घटना हो गई। उनकी पत्नी (पांचली बौदी) ने मुझे सुबह 4 बजे फोन करके खबर दी। यह वास्तव में दुखद और चौंकाने वाला है कि दादा अब नहीं रहे।"
पता नहीं चंद घंटों में ऐसा सब कैसे हो गया
रानी ने आगे बताया, "बौदी ने मुझे सूचित किया था कि वह बिल्कुल ठीक थे। वह पिछले कुछ दिनों से शूटिंग भी कर रहे थे तो पता नहीं चंद घंटों में यह सब कैसे हो गया। मुझे यकीन है कि हर कोई जो दादा को जानता है वह उनकी कमी को गहराई से महसूस करेगा जिस तरह से मैं महसूस कर रही हूं। हमने एक साथ बहुत काम किया है, इसलिए यह सचमुच परिवार के किसी सदस्य को खोने जैसा है। बौदी, रोनो और राया के लिए मेरा दिल दुखता है क्योंकि वे एक बहुत ही करीबी परिवार थे। उन सभी लोगों के लिए भी ये मुश्किल समय है, जो दादा के प्रोडक्शन हाउस में काम करते थे और जो वर्षों से उनसे जुड़े हुए थे।"
वो मेरी फिल्म के लिए बहुत खुश थे
रानी मुखर्जी कहती हैं, "मैं वास्तव में इससे बहुत दुखी हूं क्योंकि मैं जल्द ही उनसे मिलने वाली थी। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। आप कभी महसूस नहीं करते कि जीवन कितना अप्रत्याशित है, आप किसी व्यक्ति से बात करते हैं और अगली बात आप सुनते हैं कि वह व्यक्ति नहीं रहा। मैं अपनी आखिरी याद को सहेज कर रखूंगी कि वह मेरे लिए कितने खुश और उत्साहित थे.."


Click it and Unblock the Notifications












