आखिरकार महाराष्ट्र के बवाली नेताओं ने देखी 'आरक्षण'
मालूम हो कि फिल्मकार प्रकाश झा के लिए मंगलवार एक राहत की खबर लेकर आया है। जहां बाम्बे हाईकोर्ट ने उनकी फिल्म के लिए बोला कि जो लोग फिल्म को रोकना चाह रहे हैं वो पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देख लें उसके बाद कोई फैसला लें। यहीं नहीं मद्रास हाईकोर्ट ने भी फिल्म पर से रोक हटा ली है जो सोमवार को उसने लगायी थी क्योंकि निर्माता और फाइंनस कंपनियों के बीच मामला सुलझ गया है।
गौरतलब है कि फिल्म की पूरी यूनिट के ऊपर करीब कार्यकर्ताओं का पौने चार करोड़ रुपये बकाया था जिसके लिए मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज रोक दी थी। फिल्म आरक्षण देश के एक ज्वलंत मु्द्दे पर है। फिल्म शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक आदर्श शिक्षक के रूप में हैं तो वो सैफ अली खान एक दलित युवक के रूप में हैं। मनोज बाजपेयी खलनायक का रोल अदा कर रहे हैं तो दीपिका पादुकोण अमिताभ की बेटी का रोल निभा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












