Ent Live Updates:किंग चार्ल्स कॉन्सर्ट की वजह से सोनम कपूर हुई ट्रोल, नई फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की वापसी

Ent Live Updates

Ent Live Updates: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों किंग चार्ल्स के कॉन्सर्ट को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं और हो भी क्यों ना, पहली बार किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को इतने बड़े और शानदार कॉन्सर्ट में जानें का मौका मिला हैं। परंतु सोशल मीडिया पर सोनम कपूर को इसके चलते काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं क्योंकि फैंस कार्तिक की हर एक नई फिल्म का इंतजार बहुत बेसब्री से करते हैं और कार्तिक भी फैंस के भरोसे को पूरा करते हुए हमेशा ही शानदार फिल्में देते हैं। इसी कड़ी में खबर आई है कि कार्तिक आर्यन जल्द ही कटरीना कैफ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

मनोरंजन जगत से जुड़ी दूसरी बड़ी खबरों को जानने और समझने के लिए पढ़ते रहिए फिल्मीबीट...

LIVE Feed
  • May 3, 2023 8:46 PM

    एक दशक बाद रवि दुबे और ऐश्वर्या सखूजा 'जुनूनियत' में साथ आएंगे नजर

    एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा टीवी शो 'जुनूनियत' में नजर आएंगी। 12 साल बाद वह एक बार फिर एक्टर-प्रोड्यूसर रवि दुबे के साथ काम करेंगी। शो में अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या सखूजा ने कहा: 12 साल बाद रवि के साथ फिर से जुड़ना खास है। यह अभिनेताओं के रूप में स्ट्रगल के दिनों को याद दिलाता है। इसलिए बिना विचार किए मैंने तुरंत इस ऑफर के लिए हां कर दी। मैं डॉक्टर परी की भूमिका निभाऊंगी, जिसे जहान की आवाज को वापस सामान्य स्थिति में लाने का काम सौंपा गया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे इस किरदार में पसंद करेंगे। आने वाले एपिसोड्स में ट्विस्ट काफी मजेदार होगा।

  • May 3, 2023 7:41 PM

    'स्प्लिट्सविला 14' की विजेता साउंडस ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए सीखी हिंदी

    'स्प्लिट्सविला 14' की विजेता साउंडस मौफकीर स्टंट-आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें संस्करण में नजर आएंगी, जिसके लिए वह अपने सह-प्रतियोगियों और मेजबान रोहित शेट्टी के साथ बातचीत करने में सक्षम होने के लिए हिंदी सीख रही हैं। अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए साउंडस ने कहा: खतरों के खिलाड़ी 13 मेरे लिए कोई अन्य शो नहीं है। यह मेरी क्षमताओं को दिखाने और मेरी सीमाओं का परीक्षण करने का मंच है। मेरा मानना है कि भाषा कभी भी खुद को अभिव्यक्त करने में बाधा नहीं बननी चाहिए और मैं दर्शकों के साथ गहरे स्तर पर जुड़ना चाहती हूं। उन्होंने कहा: हिंदी सीखकर, मैं हिंदी भाषी दर्शकों के लिए खुद को और अधिक सुलभ और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक कदम उठा रही हूं। मुझे नई भाषा सीखने का अवसर देने के लिए मैं शो को धन्यवाद देना चाहती हूं और मैं इसका पूरा फायदा उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे हिंदी कौशल को सुधारने के मेरे प्रयासों की दर्शकों द्वारा सराहना की जाएगी और वे मुझे शो में मेरे डर का सामना करते हुए देखने का आनंद लेंगे।

  • May 3, 2023 7:20 PM

    कंगना रनौत ने नए कलाकारों को लॉन्च करने के लिए 'जुबली' के निर्देशक को दिया धन्यवाद

    एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वेब सीरीज 'जुबली' की पूरी कास्ट और क्रू की तारीफ की और निर्देशक को वामिका गब्बी और सिद्धांत गुप्ता जैसे दो नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए धन्यवाद दिया। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा: शानदार, मजेदार, दमदार ड्रामा सीरीज.. ड्रामा के पात्र उस युग के सबसे प्रतिष्ठित दिग्गजों से मिलते-जुलते हैं, यह अलौकिक हैं। यह स्वर्ण युग की सभी लोककथाओं और लेजेंड्स को जीवंत करता है, जिसके बारे में हम आज तक स्वप्न देखते हैं.. अद्भुत से परे..इसे जरूर देखना चाहिए।

  • May 3, 2023 5:37 PM

    पूजा समारोह के बाद विजय देवरकोंडा की 'वीडी12' आधिकारिक तौर पर लॉन्च

    अभिनेता विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म, जिसका अस्थायी शीर्षक 'वीडी12' है, बुधवार को एक पूजा के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च की गई। एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन 'जर्सी' के निर्माता गौतम नायडू तिन्ननुरी करेंगे और इसमें श्रीलीला भी हैं, जो 'किस', 'पेली संदा' और 'धमाका' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। सीथारा एंटरटेनमेंट्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने विजय, श्रीलीला, गौतम और कई अन्य की तस्वीरें साझा कीं। फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर भी साझा की गई। ट्वीट में कहा गया वीडी12 आधिकारिक तौर पर आज पूजा समारोह के साथ लॉन्च किया गया, जून 2023 से शूट शुरू होगा।

  • May 3, 2023 5:16 PM

    सलमान खान ने फैंस के लिए पूल से अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस के लिए पूल से अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दबंग खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं। फोटो में सलमान खान की पीठ नजर आ रही है। खान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, बैक टू लाइफ, बैक टू रियलिटी। सलमान आए दिन अपने वर्कआउट रूटीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने जिम में अपने लेग डे से एक तस्वीर साझा की थी और इसे कैप्शन दिया था हालत खराब।

  • May 3, 2023 4:39 PM

    सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू! पोते की बहू का स्वागत करेंगे धर्मेंद्र

    सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल के सिर पर बहुत जल्द सेहरा बंधने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि देओल परिवार बहुत जल्द नई बहू का स्वागत करने वाला है। बॉलीवुड के हीमैन यानि अभिनेता धर्मेंद्र के घर में शहनाई बजने जा रही है। उनकी तीसरी पीढ़ी यानि उनके पोते अब शादी के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करन देओल घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। सनी देओल बेटे की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं और पूरा देओल परिवार अब शादी की तैयारियों में जुटा है। करन जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

  • May 3, 2023 4:06 PM

    Priyanka Chopra- पापा ने 16 की उम्र में लगाई थीं पाबंदियां, जींस पहनना बंद, नहीं खुलेंगी खिड़कियां!

    प्रियंका ने बताया कि क्यों उनके पिता ने 16 साल की उम्र में कुछ नियम उनके लिए बनाए थे। प्रियंका ने बताया कि, ''एक लड़का उनकी बालकनी से कूद गया था जिसके बाद उनके पिता काफी परेशान हो गए थे और उन्होने घर की सारी खिड़कियां बंद करवा दी थी। इसके अलावा उनको फरमान मिला था कि आज के बाद वो जींस नहीं पहनेगी बल्कि सिर्फ भारतीय पहनावा ही पहनेंगी। उन्होने एक ड्राइवर मेरे साथ रखा था जो कि मुझे हर जगह ले जाता था।'' इसके अलावा प्रियंका ने बताया कि, ''उन्होने दो चोटी वाली लड़की को अमेरिका भेजा था लेकिन कूल बनने के चक्कर में उन्होने बाल काट दिए थे। इसके बाद उनके पिता काफील घबरा गए थे और उन्होने कहा कि अमेरिकी हार्मोन्स वहीं छोड़कर आओ।''

  • May 3, 2023 3:23 PM

    बीच पर सिर्फ ब्रा पहनकर दिखाए हुस्न के जलवे, कच्चा बादाम गर्ल ने बोल्ड होकर काटा बवाल

    किसी वक्त टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करके छा जाने वाली अंजली अरोड़ा अब पूरी तरह से बदल चुकी हैँ। अब उनके वीडियो और तस्वीरें बेहद बोल्ड होती हैं और वो अपनी अदाओं से किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हुई नजर आती रहती हैं। इस वक्त अंजली अरोड़ा खासा चर्चा में है और इसका कारण उनका हालिया वीडियो जो कि उन्होवे सीधे बीच से साझा कर दिया है। ब्लैक ब्रालेट और शॉर्ट्स में कहर ढाती अंजली अरोड़ा को देखकर सभी हैरान हैं और उनके लुक की तारीफ हो रहे हैं।

  • May 3, 2023 2:57 PM

    Dia Mirza: लाखों की सफेद साड़ी में दीया मिर्जा ने गिराई हुस्न की बिजलियां, तस्वीरें वायरल

    Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही चर्चा में रहती हैं और अपनी अदाओं का जादू हमेशा ही फैंस पर ही चलाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर दीया अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीया मिर्जा ने लाखों की साड़ी पहनकर अपनी अदाओं से सभी को घायल कर दिया है।

  • May 3, 2023 2:39 PM

    सलमान खान ने स्विमिंग पूल से शेयर की शर्टलेस सेल्फी

    सलमान खान को उनके शर्टलेस अंदाज के लिए जाना जाता है। ऐसे में सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में सलमान स्विमिंग पूल में शर्टलेस दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- Back to life back to reality.

  • May 3, 2023 2:01 PM

    तमिल एक्टर मनोबला का निधन, इंडस्ट्री के लीजेंड थे अभिनेता

    तमिल अभिनेता, हास्य अभिनेता और निर्देशक मनोबला का बुधवार (3 मई) को चेन्नई में दिल की समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि मनोबला करीब एक पखवाड़े से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जनवरी में उनकी कार्डियक सर्जरी हुई थी।

  • May 3, 2023 1:46 PM

    प्राइम वीडियो ने सोनाक्षी सिन्हा स्टारर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ 'दहाड़' का ट्रेलर किया रिलीज

    प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा सीरीज़, 'दहाड़' का ट्रेलर जारी किया। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

  • May 3, 2023 1:25 PM

    Armaan Malik की पत्नी के मुंह से निकला खून, जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद फिर से अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

    अरमान मलिक की दोनों बीवियां पायल और कृतिका एक साथ एक प्रेग्नेंट हुई थीं। कृतिका की डिलीवरी पहले हो गई थी उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जैद रखा था। पायल ने हाल ही में दो बच्चों को जन्म दिया। जिनमें एक लड़का और लड़की है। उनके बेटे अयान को भी पीलिया हो गया था। अब पायल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

  • May 3, 2023 12:40 PM

    Urfi Javed- ब्रालेस होकर उर्फी ने दिखाया बेशरम रंग

    उर्फी जावेद का कहर जारी है और जिस तरह से वो सोशल मीडिया पर नजर आती हैं वो किसी को भी चौकाने के लिए काफी होता है। एक बार फिर से उनका कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैँ। उर्फी जावेद इस तस्वीर में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैँ। लुक की बात करें तो उन्होने सफेद रंग की बैकलेस ड्रेस पहन रखी है और पोज देने के चक्कर में वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैँ। जी हां, उर्फी जावेद ने पीछे और साइड से पोज देने की वजह से एक गलती कर दी जिससे वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं हैँ।

  • May 3, 2023 12:11 PM

    नाटू-नाटु गाने पर एक साथ थिरकीं पद्मिनी कोल्हापुरी और नीतू कपूर

    फिल्म RRR के 'नाटू-नाटू' गान ने पूरे विश्व में तहलका मचा दिया है। हर कोई इस गाने पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में हाल ही में वेटरेन एक्ट्रेस नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापूरी भी इसी गाने पर अपना धमा मचाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पद्मिनी कोल्हापूरी ने शेयर किया है।

  • May 3, 2023 11:49 AM

    Shahrukh Khan: साथ मे सेल्फी लेने वाले फैन को शाहरुख ने दिया धक्का, वीडियो वायरल, लोगों ने एक्टर को कहे अपशब्द

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को शायद सफलता का अलग ही नशा हो चुका है, और यह नशा हो भी क्यो ना, फैंस ने शाहरुख खान को बादशाह जो बना रखा है। पर जिन फैंस ने शाहरुख को सुपरस्टार बनाया उन्हीं फैंस के साथ शाहरुख तमीज से पेश तक नहीं आते है। यकीन नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख लीजिए, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि जब फैंस शाहरुख के साथ सेल्फी लेने आए तो उन्होंने उनको धक्का दे दिया।

  • May 3, 2023 11:45 AM

    Raj Kapoor की हवेली को गिराने को लेकर पाकिस्तानी कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और फिल्ममेकर राज कपूर की हवेली को लेकर आए दिन कई तरह की खबरों सामने आती रहती हैं और इस वक्त फिर से वो चर्चा में है। दरअसल हम उस हवेली की बात कर रहे हैं जो कि पाकिस्तान में है और इसको ढहाने को लेकर पाकिस्तान की कोर्ट ने एक अहम फैसला लिया है। बता दें कि राज कपूर की इस हवेली को ढहाने के लिए एक पेटीशन दायर की गई थी जिसको लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट का कहना है कि राज कपूर की ये हवेली गिराई नहीं जाएगी। जी हां, राज कपूर के इस बंगले को कोर्ट के द्वारा बचा लिया गया है।

  • May 3, 2023 11:14 AM

    नरगिस की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुए बेटे संजय दत्त, शेयर की खास तस्वीर

    दिग्गज अदाकारा नरगिस दत्त की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके बेटे संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर संजय दत्त के बचपन की है, जिसमें वो अपनी मां और बहन के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो पोस्ट करते हुए संजय दत्त ने लिखा- Miss you, Maa! Your love and warmth continue to guide me every day, and I am forever grateful for the lessons you taught me. ♥️

  • May 3, 2023 11:02 AM

    Alia Bhatt को देखकर ऐश्वर्या-ऐश्वर्या चिल्लाने लगे पैप्स, क्या जानबूझकर एक्ट्रेस के साथ की गई ये हरकत?

    Alia Bhatt On Met Gala: आलिया भट्ट ने हाल ही में मेट गाला में अपना डेब्यू किया। लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सफेद रंग के गाउन में आलिया किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही थीं। आलिया के लुक के लोग इतने दीवाने हो गए कि उन्हें ही ऐश्वर्या समझने लगे।

    Alia Bhatt को देखकर ऐश्वर्या-ऐश्वर्या चिल्लाने लगे पैप्स, क्या जानबूझकर एक्ट्रेस के साथ की गई ये हरकत?
  • May 3, 2023 10:31 AM

    Bhagyashree: असल में राजघराने से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री की शाही जिंदगी के बारें में जानिए पूरा सच

    Bhagyashree: 'मैंने प्यार किया' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बारें में शायद ही कि को पता होगा कि एक्ट्रेस एक राजकुमारी हैं, वह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के मराठी शाही परिवार से आती हैं, जो असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं। उनका जन्म सांगली के चौथे और अंतिम राज महाराजा विजयसिंहराजे पटवर्धन और उनकी पत्नी श्रीमंत अखंड सौभाग्यवती रानी राज्यलक्ष्मी पटवर्धन के यहां हुआ था। उनकी दो बहनें भी हैं, मधुवंती पटवर्धन और पूर्णिमा पटवर्धन।

  • May 3, 2023 9:52 AM

    Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फ्लॉप फिल्मों से होने वाले नुकसाने को लेकर दिया बयान

    Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अभिनय कौशल के जाने जाते हैं, उनकी एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं हैं। हमेशा ही शानदार, खान और हिट फिल्में देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब बॉलीवुड में बड़े वजट की फिल्में फ्लॉप होनें को लेकर बात की और बताया कि इससे बॉलीवुड को कितना नुकसान हो रहा है।

    Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फ्लॉप फिल्मों से होने वाले नुकसाने को लेकर दिया बयान
  • May 3, 2023 8:51 AM

    Divyanka Tripathi: जब पति विवेक दहिया का हाथ थामे स्पॉट हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस ने किए अजीबों गरीब कमेंट

    Divyanka Tripathi: छोटे पर्दे के मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान दोनों कपल गोल्स देते हुए नजर आए। कपल ने कैमरे के लिए ढेर सारे पोज भी दिए, दिव्यांका त्रिपाठी अपने लविंग हसबैंड विवेक दहिया का हाथ थामे हुए खुश नजर आ रही थी तो फैंस ने उनसे अजीबों गरीब सवाल पूछ लिए।

    Divyanka Tripathi: जब पति विवेक दहिया का हाथ थामे स्पॉट हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस ने किए अजीबों गरीब कमेंट
  • May 3, 2023 8:21 AM

    Salman Khan: सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़,अभिनेता के करीबी का हुआ निधन

    Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक महिला के निधन के बाद उसे श्रद्धांजली दी है। लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह महिला कौन है और इसका भाईजान से क्या रिश्ता है। सलमान का यह पोस्ट देखकर तो मानो जैसे इंटरनेट पर सवालों की बाढ़ सी आ गई है।

  • May 3, 2023 8:16 AM

    Samntha Ruth Prabhu: एक्स वाइफ सामंथा के प्यार से नहीं बाहर आ पाए हैं नागा चैतन्य, रिश्ते को लेकर किया खुलासा

    Samantha Ruth Prabhu: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपने प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सामंथा अपनी हेल्थ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं, जाहिर है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में सामंथा के तलाक, उनकी शादी और उनके एक्स हडबैंड मतलब नागा चैतन्य को लेकर लेकर भी कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। हाल ही में नागा चैतन्या ने सामंथा के साथ रिश्ते पर बात की और चौकाने वाला खुलासा किया।

    Samntha Ruth Prabhu: एक्स वाइफ सामंथा के प्यार से नहीं बाहर आ पाए हैं नागा चैतन्य, रिश्ते को लेकर किया खुलासा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X