Alia Bhatt को देखकर ऐश्वर्या-ऐश्वर्या चिल्लाने लगे पैप्स, क्या जानबूझकर एक्ट्रेस के साथ की गई ये हरकत?

Alia Bhatt On Met Gala: आलिया भट्ट ने हाल ही में मेट गाला में अपना डेब्यू किया। लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सफेद रंग के गाउन में आलिया किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही थीं। आलिया के लुक के लोग इतने दीवाने हो गए कि उन्हें ही ऐश्वर्या समझने लगे।
आलिया को समझा ऐश्वर्या
मेट गाला की रात दुनिया भर के कई सितारे एक-साथ दिखाई दिए। कई भारतीय सितारों ने भी अपने हुस्न की चमक इस रेड कार्पेट पर बिखेरी। मेट गाला में इस साल जो चीज सबसे खास रही, वो था आलिया भट्ट का डेब्यू और अपने इस डेब्यू को शानदार बनाने के लिए आलिया ने कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। एक्ट्रेस ने 100000 मोतियों से सजा गाउन पहना था जो कि भारतीय डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस इस 'मेड इन इंडिया' आउटफिट में कमाल की लग रही थीं और इसी वजह से लोग उन्हें ऐश्वर्या राय समझ बैठे।
Recently when #AishwaryaRai's video calling out #Aliabhatt's privilege went viral Alia fans were mocking Aishwarya for her acting skills, BO pull, etc ! Now we have nepo 🥔 being called Aishwarya on an international platform like #MetGala2023 🤣 #KatrinaKaif #DeepikaPadukone pic.twitter.com/wkB9h1cp8h
— 𝙿𝚘𝙼 𝟸.𝟶 🌶️🌶️ (@Instajustice14) May 2, 2023
एक्ट्रेस ने संभाले हालात
आलिया भट्ट जब मेट गाला के रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं तो वहां मौजूद कुछ पैपराजी उन्हें आलिया की जगह ऐश्वर्या कहकर पुकारने लगे। हालांकि, आलिया ने इस हालात को बड़ी ही खूबसूरती से संभाला। आलिया अपने चेहरे पर बड़ी मुस्कान दिखाकर पोज देती रहीं और डिजाइनर प्रबल उनकी आगे बढ़ने में मदद करते रहे।
भारतीय पैपराजी ने भी पुकारे थे गलत नाम
इस वाक्ये ने लोगों को उस वक्त की याद दिला दी, जब भारत में आए विदेशी कलाकारों के नाम भारतीय पैपराजी ने गलत बुलाए थे- जेंडाया, टॉम होलैंड, जीजी हदीद और निक जोनस। अब कुछ फैंस इसे बदले की भावना भी समझ रहे हैं। अब आलिया के लुक की बात करें तो उनकी ड्रेस की खासियत सिर्फ 100000 मोती ही नहीं थे बल्कि उनका गाउन कार्ल लेगरफील्ड के 1992 के ब्राइडल कलेक्शन से प्रेरित था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मेट गाला में इस बार का थीम कार्ल लेगरफील्ड को श्रद्धांजलि देना था, जिनकी मृत्यु साल 2019 में ही हुई थी। कार्ल लेगरफील्ड फैशन की दुनिया का जाना-माना नाम थे और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कलेक्शन पेश करके अपने हुनर का जलवा दिखाया है।
आलिया ने बताई थी खासियत
आलिया भट्ट ने अपनी बेहद खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- मैं हमेशा से प्रतिष्ठित शनेल ब्राइड्स पर फिदा रही हूं। सीजन दर सीजन, कार्ल लेगरफेल्ड की प्रतिभा उनके नए और अनोखे कलेक्शन में चमकती रही है। मेरा लुक आज रात इससे प्रेरित था और खासतौर पर सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के शनेल ब्राइडल लुक से। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो ऑथेन्टिक लगे और गर्व से भारत में निर्मित हो। 100,000 मोतियों से बनी कढ़ाई प्रबल गुरुंग का प्यार की मेहनत है। मुझे अपने पहले मेट के लिए आपको पहनकर बहुत गर्व हो रहा है। एक लड़की के पास कभी भी इतने सारे मोती नहीं हो सकते हैं और लुक को पूरा करने के लिए मैंने अपने बालों में मोतियों से बना बो बालों में लगाया है।
आलिया का हॉलीवुड डेब्यू
आपकी जानकारी के लिए बता दें, आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग जलवा दिखाने वाली हैं। आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ 'वंडर वुमेन' फेम गैल गेडोट नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगस्त 11 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट ने इस फिल्म की जानकारी खुद दी थी, जब वो शादी के तुरंत बाद ही फिल्म की शूटिंग के लिए निकल गई थीं और जब वो वहां से वापस आईं तो आलिया भट्ट प्रेग्नेंट थीं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।


Click it and Unblock the Notifications












