Bollywood Live: Mahesh Babu को ED का समन, एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं नवाब सैफ अली खान की जिन्होंने एक बार फिर से प्रॉपर्टी में बड़ा इनवेस्टमेंट किया है। अपने पुश्तैनी पटौदी पैलेस और आलीशान बांद्रा अपार्टमेंट के बाद, सैफ अली खान ने अपने नाम के साथ एक और आलीशान घर जोड़ा है और इस बार ये घर उन्होंने विदेश में खरीदा है। एक्टर ने कतर में सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप द पर्ल में द रेसिडेंस में एक आलीशान घर खरीदा है।

वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने ब्राह्मणों पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ सोमवार, 21 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। गहना वशिष्ठ ने शिकायत में अनुराग कश्यप के कमेंट की कड़ी निंदा की और उन्हें अपमानजनक बताया। वहीं इसके पहले एक्ट्रेस पायल घोष ने पोस्ट शेयर कर कहा था कि अनुराग कश्यप बॉलीवुड से दूर रहें, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है।

LIVE Feed
  • Apr 22, 2025 8:36 PM

    शादी में दोस्तों ने नए कपल को गिफ्ट कर डाला नीला ड्रम

    Viral Video: नीले ड्रम ने इन दिनों काफी ज्यादा दहशत फैला रखी है। बीते दिनों, इस ड्रम से जुड़ा एक ऐसा केस सामने आया था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और हाल के वीडियो में तो दूल्हा नीले ड्रम को देखकर बेहाल हो गया।

    शादी में दोस्तों ने नए कपल को गिफ्ट कर डाला नीला ड्रम
  • Apr 22, 2025 8:35 PM

    Tamannaah Bhatia का बदन देखकर आउट ऑफ कंट्रोल हुआ डांसर?

    Tamannaah Bhatia Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने एक आइटम सॉन्ग की वजह से चर्चा में हैं। 'रेड 2' से उनका गाना 'नशा' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है लेकिन अब तमन्ना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लो हैरान हो रहे हैं।

    Tamannaah Bhatia का बदन देखकर आउट ऑफ कंट्रोल हुआ डांसर?
  • Apr 22, 2025 7:13 PM

    Pakistani TikToker का MMS हो गया लीक

    Pakistani TikToker Sajal Malik Controversy: हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में टिकटॉक का काफी बोलबाला है। इस वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म ने कई लोगों को फेमस किया है और उनमें से एक हैं सजल मलिक। ये पाकिस्तानी टिकटॉकर इन दिनों खूब खबरों में हैं और उसकी वजह है उनका एक प्राइवेट वीडियो।

  • Apr 22, 2025 7:05 PM

    अब इच्छाधारी नाग बनकर बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है. दरअसल उन्होंने अपनी बेहद ही अनोखे अंदाज में अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। कार्तिक की इस फिल्म का नाम 'नागजिला' है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट अनाउंस की है. 'नागजिला' के इस मोशन पोस्टर में कार्तिक आर्यन शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके आसपास खूब सारे नाग रेंग रहे हैं.

  • Apr 22, 2025 7:03 PM

    Anurag Kashyap को हुआ अपनी गलती का पछतावा

    आखिरकार अनुराग कश्यप को अपनी गलती का अहसास हो चुका है और उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला. वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉट्रीब्यूट करते हैं. आज वो सब मुझसे आहत हैं.'

  • Apr 22, 2025 6:59 PM

    चित्रांशी ने बिना परमिशन उनका प्राइवेट वीडियो शेयर करने पर लोगों को ट्रोल किया

    एक्ट्रेस चित्रांशी ध्यानी ने मंगलवार को मुंबई के एक कैफे में अपने रोते हुए वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने उनके प्राइवेट पल को रिकॉर्ड करने के लिए नेटिजन्स की आलोचना की। उन्होंने लिखा, "सोशल मीडिया पर इस तरह का प्राइवेट वीडियो शेयर करना ना केवल मेरी प्राइवेसी का घोर उल्लंघन है, बल्कि बुनियादी मानवीय शालीनता की कमी को भी दर्शाता है।"

  • Apr 22, 2025 4:07 PM

    Tiger Shroff को मारने के लिए दी गई 2 लाख की सुपारी? पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी के बारे में जैसे ही पुलिस को पता चला तो पुलिस महकमे ने तेजी दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन जैसे ही इनवेस्टिगेशन थोड़ी गहरी होती गई तो पता चला कि ये इनफॉर्मेशन तो फर्जी है। अब इस फर्जी सूचना के बारे में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को इनफॉर्म करने के लिए एक 35 साल पंजाबी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

  • Apr 22, 2025 3:26 PM

    Naagzilla: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' इस दिन होगी रिलीज

    कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ़ एक स्टार नहीं हैं-वह एक चमत्कार हैं। अभिनेता ने धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत अपनी आगामी फिल्म नागजिला की घोषणा करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और जब से इसकी घोषणा हुई है, तब से प्रशंसक उत्साह से भर गए हैं, जिससे यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे चर्चित विषय बन गया है।

  • Apr 22, 2025 2:41 PM

    सीमा हैदर ने पाकिस्तानी महिलाओं को दिया खुल्लम खुल्ला ऑफर, बोलीं- यहां पति एक ही पत्नी के साथ...

    हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर सचिन के पास बैठी होती हैं और सचिन काम कर रहे होते हैं। इतने में ही सीमा कहती हैं कि- देखों दोस्तों ये होता है हिंदुस्तानी पति। पाकिस्तान के पति और हिंदुस्तान के पति में फर्क, मैं तो पाकिस्तान की बहनों को कहूंगी की आप भी यहां आ जाएं। यहां बहुत मस्त जियो। सच में यहां के पति बहुत अच्छे हैं। सबसे जरूरी बात एक ही पत्नी के साथ पूरी जिंदगी बिताते हैं। दूसरी बार अलग अफेयर भी नहीं रखते। और बीवी की पति कम दोस्त बनकर जीते हैं। बेस्ट हैं सब और सनातन धर्म के लोग तो बहुत ही खूबसूरत हैं।

  • Apr 22, 2025 1:20 PM

    लड़की बनने के बाद पहली बार दोस्त सरफराज खान, मुशीर खान से मिलने गईं अनाया बांगर

    अनाया बांगर अपने दोस्तों के (सरफराज खान) (मुशीर खान) घर पर गईं जहां सभी के साथ मिलकर उन्होंने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। यकीनन अनाया बांगर के दोस्त उन्हों नए अवतार में देख हैरान रह गए होंगे, लेकिन उनकी दोस्ती में जरा भी बदलाव नोटिस नहीं किया गया। अनाया बांगर पहले की ही तरह अपने दोस्तों के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। अनाया ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है। जिसमें वह सभी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। वहीं अनाया ने एक वर्तमान की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनाया बांगर के दोस्त उनसे मिलकर बहुत ही खुश हैं।

  • Apr 22, 2025 12:39 PM

    अनुराग कश्यप का माफीनामा, तहे दिल से ब्राह्मणों से मांगी माफी

    फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में घिरे हुए थे। हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर माफी मांगी।

  • Apr 22, 2025 11:09 AM

    ब्लॉक होने के बाद Anjali Arora ने Munawar Faruqui को दिया मुंहतोड़ जवाब

    फेमस कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अंजलि अरोड़ा पर निशाना साधते हुए उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। बता दें कि एल्विश यादव के पॉडकास्ट में अंजलि अरोड़ा ने दावा किया था कि उन्होंने मुनव्वर फारूकी को ब्लॉक कर रखा है। हालांकि जैसे ही मुनव्वर फारूकी को इस बात का पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपने फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर करते हुए अंजलि अरोड़ा को ब्लॉक कर दिया था। वहीं अब अंजलि ने भी मुनव्वर का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन को खूब खरी-खोटी सुनाई और साथ ही कहा अपने फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कॉमेडियन को पहले ही ब्लॉक कर दिया था।

  • Apr 22, 2025 9:25 AM

    अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम

    फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को ब्राह्मणों पर कमेंट करने के बाद कई संगठनों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि जयपुर में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान के बाद चाणक्य सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सुरेश मिश्रा ने कहा है कि जो कोई भी उनका मुंह काला करेगा, उसे एक लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।

  • Apr 22, 2025 9:24 AM

    Kesari 2 Box Office: सोमवार को धम्म से गिरी अक्षय की फिल्म

    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां 'केसरी 2' ने रविवार को 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट नजर आई। सोमवार को इस फिल्म ने महज 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर चार दिनों में फिल्म ने 34.00 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • Apr 22, 2025 8:38 AM

    साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu को ED का समन, मनी लॉड्रिंग से जुड़ा है मामला

    साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। महेश बाबू को ईडी (ED) ने संमन भेजा है। जी हां, अभिनेता को 27 अप्रैल को हैदराबाद ED ऑफिस में हाजिर होने के लिए समन किया गया है। खबर के सामने आते ही एक्टर के फैंस भी परेशान हो गए हैं कि आखिर महेश को किस मामने में ईडी ने समन भेजा है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्म साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता महेश बाबू को 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी की मानें तो महेश बाबू इन फर्मों द्वारा चलाए जा रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का प्रचार करने की वजह से जांच के घेरे में हैं। ईडी के सूत्रों का कहना है कि महेश बाबू को साई सूर्या डेवलपर्स के ऐड के लिए 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था आधिकारिक बैंकिंग चैनलों के जरिए 3.4 करोड़ रुपये और कथित तौर पर नकद में 2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

  • Apr 22, 2025 8:02 AM

    दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई 33 साल की ये हीरोइन, मुंबई छोड़ आईं दिल्ली

    लोकप्रिय सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। हाल ही में खास बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने प्रेग्नेंसी के समय को काफी एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही दिल्ली शिफ्ट होने के एक्सपीरियंस पर बात करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई के बीच बड़े अंतर का भी खुलासा किया है।

  • Apr 22, 2025 7:28 AM

    Elon Musk की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं जैकलीन

    ईस्टर के दिन, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर आस्था और शक्ति के साथ एक्ट्रेस को प्रार्थना करते हुए देखा गया। इस पल को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि उनके साथ कोई और नहीं बल्कि सुपरमॉडल, न्यूट्रिशनिस्ट और नामी बिजनेसमैन एलन मस्क की मां मेय मस्क भी थीं, जो इस समय अपनी किताब 'ए वूमन मेक्स ए प्लान' के लॉन्च के लिए भारत आई हुई हैं। साथ में इस सार्थक समय को साझा करते हुए, दोनों महिलाएं आशीर्वाद लेने और अपनी यात्रा के बीच शांति के पल खोजने के लिए सिद्धिविनायक गईं।

  • Apr 22, 2025 7:26 AM

    शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पीयूष पूरा का निधन

    टेलीविजन एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के पति पीयूष पूरे का असमय निधन हो गया है जिससे हसीना सदमे में है। भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हुई शुभांगी ने 2 महीने पहले ही पीयूष से तलाक लिया था। पीयूष पूरे की मौत का कारण उनकी बीमारी लीवर सिरोसिस बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X