अविश्वसनीय है इमरान हाशमी की जर्नी: महेश भट्ट
बैंगलोर। फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अभिनेता इमरान हाशमी की तारीफ करते हुए कहा है कि इमरान ने अपने करियर की शुरूआत 'फुटपाथ' फिल्म से की थी लेकिन आज वह बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। यह सच में एक अविश्वसनीय यात्रा है। महेश भट्ट का कहना है कि करियर के प्रारम्भ में किसी ने यह नहीं सोंचा होगा कि इमरान एक दिन रेड कार्पेट पर होने वाले इस फंक्शन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। जिसमें दुनिया भर के सिनेमा की फिल्में दिखाई जाती हैं। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित मीडिया इवेंट है। इमरान यहां ''एकेडमी अवार्ड विजेता' डायरेक्टर डेनिस टैनोविक की फिल्म के साथ आये हैं। जिन्होने इमरान को अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी के लिए यह एक मौका है जब वह विश्व सिनेमा में अपनी जगह बना सकते हैं।
भट्ट कैंप के साथ अपने करियर का प्रारम्भ करने वाले इमरान को सन 2004 में आयी फिल्म 'मर्डर' से पहचान मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें सिर्फ भट्ट कैंप का ही हीरो माना गया लेकिन 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, डर्टी पिक्चर और शंघाई ने उन्हें कामयाब फिल्म सितारों की कतार में ला दिया।
ऐसी उम्मीद की जा रही है अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी वह उन ऊचाईयों को छू सकते हैं जिसे अभी तक बॉलीवुड का कोई भी अभिनेता नहीं पा सका है।


Click it and Unblock the Notifications
