डर्टी इमेज से ऊबे इमरान हाशमी

बॉलीवुड में लोगों को सुर बदलते टाइम नहीं लगता है कभी शरीफों का राग अलापते हैं तो कभी बेशर्मी पर उतर आते हैं। ऐसे ही एक कलाकार हैं अभिनेता इमरान हाशमी जिन्होंने पिछले दिनों अपनी फिल्म राज 3 डी की सफलता पर कहा था कि वो अपनी सीरयल किसर इमेज से बाहर नहीं आना चाहते हैं क्योंकि अगर लोग मुझे ऐसे ही रोल में देखना पसंद करते हैं तो गलत क्या है?

अब वो ही इमरान हाशमी ने कहा है कि वो फैमिली हीरो बनना चाहते हैं इसलिए अब वो ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जिन्हें परिवार के लोग साथ बैठकर पसंद करें।बशर्ते उन्हें अच्छे रोल मिले। इसलिए इमरान इस साल जिन फिल्मों में नजर आने वाले हैं वो काफी लाइट और स्वीट फिल्में हैं जैसे 'घनचक्कर' और 'एक थी डायन'।

इमरान ने कहा कि अब मैं इस पोजिशन पर हूं जहां से अपनी फिल्मों का चुनाव कर सकता हूं। इसलिए अब मैं ऐसे रोल करना चाहता हूं जिसकी एक मर्यादित सीमा हो इसका मतलब यह नहीं कि पिछली जो भी फिल्में मैंने की है उसका मुझे अफसोस है, अरे उन फिल्मों के ही कारण तो मैं आज इस मकाम पर हूं जहां से रोल का चयन कर सकूं। इमरान इन दिनों राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी हास्य फिल्म घनचक्कर में खासा व्यस्त हैं इस फिल्म में उनकी कोस्टार विद्या बालन है।

मानना पड़ेगा कि यह अच्छा रवैया है भारतीय सिनेमा का कि जब हॉट और बोल्ड फिल्म रिलीज होने वाली हो तो कलाकार अपने सेक्सी औऱ डर्टी इमेज से प्यार करने लगता है और जब स्वीट फिल्म रिलीज होने वाली हो तो उसे सति-सावित्री लुक अच्छा लगने लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X