हुमा की हॉटनेस से इमरान हुए पानी-पानी

बॉलीवुड के सीरयल किसर यानी कि इमरान हाशमी को भी, कभी किसी हॉट सींस, किसिंग सींस या इंटिमेंट सींस से दिक्कत हो सकती है। आपका जवाब होगा नहीं। लेकिन नहीं इस बार इमरान हाशमी को भी किसी को किस करने में दिक्कत हुई है जानना चाहते हैं कि कौन है वो? तो चलिए हम बता देते हैं। फिल्म एक थी डायन की अभिनेत्री हुमा कुरैशी को किस करने में इमरान मियां के पसीने छूट गये।

हुमा को देखकर ना जाने इमरान को क्या हुआ जिसके कारण इमरान हुमा को किस नहीं कर पा रहे थे जबकि हुमा भी इमरान को देखकर बहुत घबरायी हुईं थीं। कई रीटेक के बाद इमरान-हुमा के इंटिमेट सींस को फिल्माया जा सका। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक ने दी।

आपको बता दें कि हुमा, फिल्म में इमरान की पत्नी बनी है ऐसे में उनके और इमरान के बीच में कई लवसींस है। लेकिन पहले ही सींस में इमरान के हुमा की हॉटनेस देखकर पसीने छूट गये।

गौरतलब है कि फिल्म 'एक थी डायन' के निर्देशक कनन अय्यर हैं तो वहीं निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज है। फिल्म में इमरान के साथ हुमा कुरैशी, काल्की कोचलीन और कोंकणा सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इमरान फिल्म में जादूगर बने हैं तो वहीं तीनों अभिनेत्रियों में डायन कौन है इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X