महाकुंभ में एकता संग पाप धोयेंगे इमरान-हुमा

इन दिनों संगम नगरी इलाहाबाद में महाकुंभ लगा हुआ है जहां देश-विदेश के सैलानी गंगा मइया का दर्शन करने पहुंच रहे हैं तो भला फिल्मी दुनिया के लोग किस तरह इस पावन पर्व से दूर रह सकते हैं। खबर आ रही है कि बॉलीवुड के सीरयल किसर इमरान हाशमी और अभिनेत्री हुमा कुरैशी कुंभ में डुबकी लगाने के लिए इलाहाबाद पहुंचने वाले हैं। वो भी टीवी की दुनिया की महारानी एकता कपूर के साथ।

वैसे यह एक प्रमोशन का जरिया भी हो सकता है क्योंकि इमरान-हुमा, एकता की ही फिल्म 'एक थी डायन' में लीड रोल कर रहे हैं। यह तीनों कलाकार इलाहाबाद में वहां तीन दिन तक रुकेंगे। मालूम हो कि फिल्म 'एक थी डायन' के निर्देशक कनन अय्यर हैं तो वहीं निर्माता एकता कपूर और विशाल भारद्वाज है। फिल्म में इमरान के साथ हुमा कुरैशी, काल्की कोचलीन और कोंकणा सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Ek Thi Daayan
इससे पहले महाकुंभ में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बिकनी गर्ल पूनम पांडे भी पहुंच चुकी हैं। देखते हैं एकता कपूर और इमरान की कोशिश क्या रंग लाती हैं क्योंकि अक्सर कहा जाता है कि अगर कुंभ में किसी फिल्म को प्रमोशन होता है तो वो फिल्म सुपर हिट होती है।
फिल्म में इमरान जादूगर बने हैं तो वहीं हुमा कुरैशी, काल्की कोचलीन और कोंकणा सेन में से डायन कौन है इस पर सस्पेंस हैं। इस फिल्म में पहली बार काल्कि ने गाना भी गाया है।

Pics: महाकुंभ के मेले में रात का नज़ारा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X