बहुत हुआ kissing सीन, अब इमरान खेलेंगे क्रिकेट!
'किसिंग किंग' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अब कुछ अलग ट्राई करने वाले हैं। जी हां, ऐसा लगता है अब इमरान किसिंग सीन्स से बोर हो गए हैं, लिहाजा अब वे क्रिकेटर बनने वाले हैं। आपको बता दें, इमरान हाशमी सिल्वर स्क्रीन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के किरदार को साकार करते नजर आएंगे।
दरअसल, बॉलीवुड की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर, इमरान हाशमी को लेकर एक फिल्म बनाने जा रही है जो मोहम्मद अजहरूद्दीन पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन एंथनी डिसूजा करने वाले है। हालांकि एंथनी डिसूजा ने कहा है कि, अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हम लोग इस फिल्म की शूटिंग 2015 में शुरू कर सकते है। अभी इमरान के अलावा अन्य सितारों का चयन नही किया गया है।"
चर्चा है कि इस फिल्म में इमरान हामशी, अजहर के किरदार को निभाने के लिये तीन अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। इस फिल्म में इमरान का एक लुक अजहर के खेल जीवन और उनकी कप्तानी को दर्शाएगा। दूसरा लुक उनके जीवन से जुड़े विवादों को और तीसरा लुक उनके बाकी जीवन की कहानी से संबंधित होगा।
बहरहाल, इमरान खान को यह एक्सपेरिमेंट करते देखना दिलचस्प होगा। इमरान के साथ साथ यह उनके चाहने वालों के लिए काफी अलग अनुभव होगा।


Click it and Unblock the Notifications












