8 आइटम गर्ल्स और इमरान हाशमी..मतलब, hotness का तड़का
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी हॉट पर्सनालिटी की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन जब इमरान के साथ साथ दर्शकों के सामने पर्दे पर 8 हॉट एंड सेक्सी मॉडल्स आ जाएं, तो? जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं, इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'उंगली' की।
फिल्म 'उंगली' के निर्देशक ने हाल ही में इमरान हाशमी और कुछ इंटरनेशनल मॉडलों के साथ फिल्म का प्रमोशनल गाना शूट किया। अब सुनने में आया है कि इस गाने में कुछ हॉट सीन फिल्माए गए हैं जिसमें मॉडल्स एक-दूसरे के साथ हॉट अदाएं दिखाएंगी। गौरतलब है कि 'उंगली' के जितने भी गाने अभी तक आए हैं उन सभी को पसंद किया जा रहा है। श्रद्धा कपूर द्वारा निभाया गया आइटम नंबर बसंती भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था।
लेकिन इस गाने की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें इमरान आठ आइटम गर्ल्स को अपने साथ लॉन्च करने जा रहे हैं और ये सभी लड़कियां विदेशी मॉडल्स हैं।
माना जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन का ये आज तक का सबसे बोल्ड गाना होने वाला है। वहीं, इमरान भी इस गाने को लेकर खासा उत्साहित हैं। आपको बता दें, रेंसिल डी'सिल्वा के निर्देशन में बनी फिल्म 'उंगली' 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












