'हमारी अधूरी कहानी'... की कहानी से प्रभावित इमरान
'हमारी अधूरी कहानी'... के लिए इमरान ..बहुत ज्यादा उत्साहित है...क्योंकि इस फिल्म को लिख रहे हैं फिल्मकार महेश भट्ट। इमरान ने कहा कि यह बेहद दिलचस्प फिल्म है। यह मेरी पहली प्रेम कहानी होगी। मैंने इस तरह का किरदार पहले नहीं निभाया है। फिल्म की कहानी सुनने से पहले मैं अपने किरदार को लेकर बेहद चौकन्ना था। इसकी पटकथा महेश भट्ट ने लिखी है।"
उन्होंने आगे कहा, "फिल्म के सभी किरदार बेहतरीन हैं। यह दिल को छू लेने वाली कहानी है।"मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में विद्या बालन और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
इमरान इससे पहले मोहित सूरी के साथ 'कलयुग' और 'मर्डर 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वैसे खास बात एक और है और वो यह कि फिल्मकार महेश भट्ट पूरे 14 साल बाद पटकथा लिखने जा रहे हैं, वो भी विद्या बालन के लिए..इससे पहले वह शबाना आजमी को ध्यान में रखकर फिल्में लिखा करते थे लेकिन इस बार यह सौभाग्य विद्या बालन को मिला है।फिल्म की शूटिंग 16 सितंबर से शुरू होगी।
विद्या और इमरान इससे पहले द डर्टी पिक्चर और घनचक्कर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
