सेक्स फिल्मों के जनक महेश भट्ट क्या बनायेंगे ऑस्कर के लिए फिल्म?
एक बार फिर से मशहूर लेखक, निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने दोहराया है कि बॉलीवुड की फिल्में ऑस्कर के लिए नहीं बल्कि दर्शकों के लिए होती है। सबका तो पता नहीं लेकिन हां महेश भट्ट खुद लोगों के मनोरंजन के लिए फिल्में बनाते हैं। वह अपनी फिल्मों के जरिये सिर्फ और सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं, उनकी कोशिश होती है कि वह तीन घंटे के अंदर वह सबकुछ दे दें जिन्हें कि भारतीय दर्शक खोजता रहता है।
जिस पर इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गयी है। एचडीएफसी में काम करने वाली सुनीता जैन ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि महेश भट्ट को पता होना चाहिए कि ऑस्कर के लिए फिल्म बनाने के लिए दिमाग पर जोर पड़ता है, उवकी तरह हॉलीवुड फिल्मों की कहानी को चुरा कर सेक्स के तड़के के साथ लोगों के सामने परोस देने से ऑस्कर नहीं मिलता है, इसलिए वह तो बॉलीवुड के फिल्मों पर टिप्पणी ना करें।
बॉलीवुड में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो ऑस्कर जितने का दम रखते हैं और उनकी फिल्में साफ-सुथरी होने के बावजूद लोगों का मनोरंजन करती हैं। महेश भट्ट तो सेक्स फिल्मों के जनक हैं इसलिए उन्हें क्या पता कि ऑस्कर कैसे जीता जाता है। यह तो उनकी किस्मत अच्छी है कि उनकी फिल्म में संगीत और कहानी भी होती है जिसकी वजह से फिल्में चल जाती हैं।
मालूम हो कि भारतीय फिल्मोद्योग में ऑस्कर जीतने लायक फिल्में न बनने पर फिल्मकार महेश भट्ट से पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह के पुरस्कार फिल्म विपणन उपकरण और पैसा उगाही से ज्यादा कुछ नहीं है। भट्ट ने कहा कि वह भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए फिल्में बनाते हैं, पुरस्कार और सम्मान के लिए नहीं।
आईये महेश भट्ट की फिल्मों पर एक नजर डालते हैं जो कि सुनीता जैन के विचारों से काफी इत्तेफाक रखती हैं।।


Click it and Unblock the Notifications