..................... Emraan Hashmi waiting for right script to work with Salman Khan - Hindi Filmibeat

तो सलमान संग काम करने को बेकरार हैं इमरान मियां...

अभिनेता इमरान हाशमी को बॉलीवुड में आये दस साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। उनके हिस्से में कई हिट फिल्में हैं लेकिन आज भी इमरान को लोग बॉलीवुड के सफल हीरो के रूप में नहीं गिनते हैं और शायद इसी कारण इमरान की भी दिली इच्छा है कि वो भी एक दिन सलमान खान संग स्क्रीन शेयर करें। हालांकि उन्होंने कहा है कि वो सलमान संग तब ही काम करेंगे जब उनके हाथ में एक तगड़ी स्क्रीप्ट हो।

तो सलमान संग काम करने को बेकरार हैं इमरान मियां...

इमरान ने इससे पहले भी सलमान खान को अपना रोल मॉडल बताया था। इमरान ने कहा था कि सलमान खान उनके आदर्श हैं। जिस पर सल्लू ने भी रियेक्ट करते हुए इमरान की जमकर तारीफ की थी और उन्हें मेहनती कलाकार बताया था। देखते हैं कि एक-दूसरे के मुरीद इमरान-सलमान की साथ में काम करने की ख्वाहिशें कब पूरी होती हैं?

वैसे इन दिनों इमरान अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' को लेकर चर्चित हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले और कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा नटवरलाल' में इमरान हाशमी का संजिदा रोल है जिसकी तारीफ करते हुए हुमैमा ने कहा कि पाकिस्तान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ साथ हाशमी के भी बहुत चाहने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश में लोगों को लगता है कि इमरान पाकिस्तानी हैं। 'राजा नटवरलाल' 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/sf1BsDj8Huk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X