सलमान खान- कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में दमदार विलेन की हुई एंट्री- मार्च से शुरु होगी शूटिंग!
टाइगर फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर खबरें आनी शुरु चुकी हैं और फैंस काफी उत्साहित हैं। मार्च 2021 से यशराज बैनर तले फिल्म टाईगर 3 की शूटिंग शुरु होने वाली है। जहां फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फाइनल है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 के मुख्य विलेन होंगे इमरान हाशमी। जी हां, लंबे समय के बाद इमरान निगेविट भूमिका में दिखने वाले हैं।
टाइगर 3 का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरु होने वाला है और मार्च के तीसरे हफ्ते से इमरान टीम को ज्वॉइन कर लेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट की मानें तो इमरान पहले शेड्यूल में सलमान और कैटरीना के साथ कुछ सीन्स की शूटिंग करेंगे। वहीं, सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग तुर्की में होने की खबर है।

अफवाहों की मानें तो 'टाइगर 3' की शुरुआत वहां से होगी, जहां शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' खत्म होगी। लिहाजा, पठान के क्लाईमैक्स में भी सलमान खान कुछ सीन्स में नजर आने वाले हैं।
काला हिरण शिकार मामला: कोर्ट से सलमान खान को मिली बड़ी राहत, फैंस को कहा- धन्यवाद, लव यू टू


Click it and Unblock the Notifications