..................... काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट से सलमान खान को मिली राहत, फैंस को कहा धन्यवाद | Salman Khan thanks fans for their support after getting relief in Blackbuck Poaching case - Hindi Filmibeat

काला हिरण शिकार मामला: कोर्ट से सलमान खान को मिली बड़ी राहत, फैंस को कहा- धन्यवाद, लव यू टू

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को गुरुवार को जोधपुर जिला एवं सत्र अदालत से बड़ी राहत मिली है। जोधपुर डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि सलमान खान ने आर्म्स एक्ट को लेकर गलत हलफनामा पेश किया था। इसके बाद सलमान खान ने ट्विटर पर सभी फैंस को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा।

Recommended Video

Salman Khan को काला हिरण मामले में राहत, Fans को यूं कहा शुक्रिया | FilmiBeat

दरअसल, जैसे ही अदालत ने अपना फैसला सुनाया, देर शाम ट्विटर पर 'वी लव यू सलमान खान' ट्रेंड करने लगा था। बड़ी संख्या में फैंस सलमान खान को सपोर्ट करते हुए ट्विट कर रहे थे। लिहाजा, फिर अभिनेता ने भी फैंस को जवाब दिया।

Salman Khan

सलमान खान ने लिखा- "मेरे सभी फैंस के लिए, आपके प्यार, समर्थन और चिंता के लिए धन्यवाद। ख्याल रखो अपना और अपने परिवार का। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे और आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार.." इसके साथ ही सुपरस्टार ने अपनी एक नई तस्वीर भी शेयर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X