आखिर कौन है इमरान की दूसरी पत्नी
बॉलीवुड सितारे अक्सर किसी ना किसी ऐसी मुसीबत में फंस जाते हं जिनका वास्तव में उनकी जिंदगी से कोई मतलब नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ इरमान हाशमी के साथ। कल यानी 19 अप्रैल को इमरान हाशमी ने अपने करीबी दोस्तों के लिए अपनी फिल्म 'एक थी डायन' की स्क्रिनिंग रखी थी और उसी समय एक लड़की ने आकर इमरान के घर के सामने इतना हंगामा मचाया कि इमरान के पड़ोसियों ने बाहर निकलकर इमरान इमरान कर रही इस लड़की को काफी समझाया लेकिन इस लड़की ने किसी की भी नहीं सुनी।
इमरान हाशमी ने हालांकि इस लड़की की बातों पर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया। क्योंकि वो अपने दोस्तों के साथ अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में व्यस्त थे। फिल्हाल अभी तक इमरान हाशमी ने इस वाक्ये पर भी किसी तरह का बयान नहीं दिया है। इमरान हाशमी पर चिल्लाने वाली ये लड़की कौन है और क्यों वो इस तरह का हंगामा कर रही थी ये सोचकर आप भी परेशान होंग। असल में ये लड़की लखनऊ से आई थी और इसका नाम है रश्मि सिंह। रश्मि सिंह ने कहा कि इमरान हाशमी ने कई सालों तक उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाकर रखा और यही नहीं बल्कि उन्होंने इस लड़की के साथ शादी भी की है।
रश्मि सिंह नाम की इस इमरान हाशमी की पत्नी अपने साथ पुलिस को लेकर भी आई थी। लेकिन इस वाक्ये के बाद लोगों का कहना है कि ये लड़की इमरान हाशमी के बहाने खुद के लिए पब्लिसिटी कर रही थी। इमरान हाशमी जैसे सीधे और सरल इंसान इस तरह का काम कर ही नहीं सकते हैं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की जगह ये लड़की यानी रश्मि सिंह इमरान सिद्दिकी चिल्ला रही थीं। यानी कि कुल मिलाकर ये सब बातें पूरी तरह से फ्रॉड लग रही हैं। फिल्हाल इमरान हाशमी को अपना पति कहने वाली ये लड़की फिल्हाल गायब है और इसका कोई अता पता नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












