किसी मेल को किस नहीं कर सकते सीरयल किसर इमरान
अपनी हिरोईनों को ही चूम कर खुश हैं इमरान हाशमी
ऐसे ही अजीब हालात तब पैदा हो गये जब किसी ने इमरान से पूछ लिया कि क्या वो पर्दे पर किसी मेल एक्टर को भी किस कर सकते हैं क्योंकि आज कल तो लोग गे फिल्म का रोल करते वक्त ऐसा करते हैं।
जिस पर इमरान एकदम से हैरान रह गये लेकिन उन्होंने अपने आप को संभालते हुए कहा कि जी नहीं.. ऐसा संभव नहीं हैं, मैं हिरोईनों को ही चूमकर खुश हूं। मालूम हो कि फिल्म 'राजा नटवरलाल' में इमरान हाशमी एक ठग का रोल कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बेशक इस फिल्म में इमरान और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा के बीच एक गर्मा-गर्म किसिंग सीन है लेकिन फिर भी यह फिल्म इमरान की सीरयल किसर वाली इमेज को चेंज कर देगी।
यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले और कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा नटवरलाल' में इमरान हाशमी का संजिदा रोल है जिसकी तारीफ करते हुए हुमैमा ने कहा कि पाकिस्तान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ साथ हाशमी के भी बहुत चाहने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश में लोगों को लगता है कि इमरान पाकिस्तानी हैं। 'राजा नटवरलाल' 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/sf1BsDj8Huk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












