...ये करने के लिए इमरान हाशमी को ऑफर हुए 4 करोड़!

[बॉलीवुड समाचार] इमरान हाशमी को आपने ज़्यादातर क्या करते देखा है। अब आप कहेंगे किसिंग सीन। लेकिन क्या आपने इमरान को कभी छोटे परदे पर देखा है। नहीं ना। पर अब देखेंगे। ज़्यादा मत सोचिए इमरान हाशमी को कोई टीवी डेब्यू ऑफर नहीं हुआ है। लेकिन अब वो एड फिल्मों में ज़रूर दिखेंगे।

दरअसल, अपनी इमेज की वजह से इमरान हाशमी को एड फिल्में करते कम ही देखा जाता है। लेकिन अब जैसे ही इमरान की इमेज चेंज हुई है, एड इंडस्ट्री उन पर मेहरबान हो गई है। पहले भी अपनी सीरियल किसर की इमेज को ध्यान में रखते हुए एक डियोड्रेंट का विज्ञापन किया था।

खबर है कि इमरान हाशमी जल्द ही एक एनर्जी ड्रिंक का चेहरा बनेंगे। इसके लिए उन्हें कंपनी की ओर से चार करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। इमरान ने हाल ही में एक लीडिंग एनर्जी ड्रिंक मेन्यूफेक्चरर के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। उनकी ओर से इमरान को विज्ञापन करने के लिए चार करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है।
ALSO SEE: PICS: इमरान हाशमी के दिन पूरे, आ गई सीरयल किसर की फौज!

हालांकि, अभी तक ब्रांड ने इमरान के साथ केवल कॉन्सेप्ट को डिस्कस किया है उन्हें अभी इमरान के जवाब का इंतजार है। मगर ब्रांड से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि एनर्जी ड्रिंक का विज्ञापन करना इमरान की इमेज को भी सूट करेगा।
Mr. X ट्रेलर : इमरान हाशमी को देख आपको याद आएंगे अनिल कपूर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X