Quiz: किस तो किया पर क्या lips पहचानते हैं इमरान हाशमी
इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म उंगली के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वो पहुंचे राजीव मसंद के एक शो पर। यहां उनके साथ जो हुआ ये देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल के इस शो पर इमरान के साथ राजीव ने खेली एक क्विज़। ये क्विज़ भी बड़ी इंटरेस्टिंग है।
अब इमरान सीरियल किसर हैं ये तो सब जानते हैं। ऑन स्क्रीन वो कितनी बार कितनी हीरोइनों को किस कर चुके हैं, ये तो किसी को याद भी नहीं है। और शायद इमरान को भी याद न हो। इमरान को शो पर राजीव ने कुछ होंठों की तस्वीरें दिखाईं। अब भींगे होंठ तेरे गाने वाले इमरान को बताना था कि वो lips किसके हैं।
राजीव ने इमरान के ही किसिंग को स्टार्स के होंठों का फोटो दिखाकर उनके साथ ये अजब quiz खेली। इसकी तस्वीर भी उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट की। अब देखना ये है कि क्या इन होंठों को इमरान पहचान पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












