किस्मत में सलमान खान ना हों, तो कपिल शर्मा ही सही!

अब किसी की किस्मत में अगर सलमान खान की जगह कपिल शर्मा ही लिखे हों तो कोई क्या कर सकता है। बिग बॉस की कंटेस्टेन्ट एली एवराम तो आपको याद ही होंगी। थोड़े दिन के लिए सलमान खान का उनपर दिल ही आ गया था। और एली भी सलमान की दीवानी थीं।

लेकिन सलमान खान अगर यूं ही अपनी हर दीवानी को अपनी फिल्मों में लेने लगे तो फिर तो हो गया बेड़ा गर्क। कुछ दिनों पहले तो खबर ये भी आई थी कि एली एवराम सलमान खान के साथ काम करने की ज़िद पालकर बैठी हैं। पर कोई डायरेक्टर उन्हें पूछ ही नहीं रहा। खैर एली को कपिल शर्मा की आगामी फिल्म किस किस को प्यार करूं में कास्ट किया गया है।

लेकिन अब्बास-मस्तान की आगामी फिल्म में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है। कपिल इस फिल्म से अपना अभिनय करियर शुरू कर रहे हैं। एली उनकी प्रतिभा से हैरान हैं। एली ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे फिल्म की शूटिंग करने में मजा आ रहा है। कपिल शर्मा बहुत मजेदार हैं। मैं उनके साथ काम का आनंदा उठा रही हूं।
ALSO READ: ये 10 डायलॉग्स नहीं बोले तो कैसे हुए सलमान के फैन!

कपिल के बारे में एली का कहना है कि वह बहुत मस्तमौला हैं। मैं उनके साथ हंसती रहती हूं, इसलिए उनके साथ काम करने में सच में बहुत मजा आ रहा है। एली अब राजस्थान में फिल्माए जाने वाले फिल्म के अंतिम शेड्यूल को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल बचा है। हम इसके लिए राजस्थान जा रहे हैं और क्लाइमैक्स वहां फिल्माया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X