Oooo..अब एकता कपूर सवारेंगी सैफ अली खान का करियर!
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2014 सैफ अली खान के लिए किसी बुरे सपने की तरह गुजरा। एक के बाद एक तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद अब सैफ फिल्मों के मामले में काफी सतर्क हो गए हैं।
पिछले साल सैफ की तीन फिल्में बुलेट राजा, हमशक्लस और हैप्पी एडिंग रिलीज हुई थीं, जिसे दर्शकों से काफी बुरा रिस्पॉस मिला। बहरहाल, अंधेरे के बाद ही सवेरा होता है..लिहाजा, अब लगता है कि सैफ के करियर को फिर से थोड़ी सी स्पीड मिलने वाली है।
जी हां, निर्माता एकता कपूर ने सैफ अली खान को अपनी तीन फिल्मों की डील के लिए साइन किया है। सैफ ने हाल ही मेंं सुजॉय घोष की एक फिल्म साइन की है। यह फिल्म जापानी थ्रिलर दि डिवोशन ऑफ मिस्टर एक्स पर आधारित होगी। इसकी निर्माता होंगी एकता कपूर।
सैफ ने हाल ही मेंं कई फिल्मों को न कहा है,, क्योंकि अब वे फिल्में साइन करने में काफी सतर्कता बरत रहे हैं। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि अब एकता कपूर सैफ के करियर में वापस हिट फिल्मों को जोड़ें। जिसका इंतजार खुद सैफ के साथ साथ उनके फैंस भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications














