टीवी क्वीन एकता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
एक बार फिर से टीवी क्वीन एकता कपूर अपने विवादित कारणो की वजह से चर्चा में हैं।इस बार उनके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उनके ऊपर यूपी के इलाहाबाद शहर में जार्जटाउन थाने में शहर के तुलारामबाग निवासी अनुपम शुक्ला ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
अनुपम ने आरोप लगाया है कि एकता की फिल्म एक थी डायन के प्रमोशन के लिए एकता की कपंनी बालाजी मोशन ने नकी कंपनी मेंबर्स प्री एंड मीडिया वेंचर्स से करार किया था लेकिन प्रमोशन पूरा होने के बाद एकता ने उन्हें करार के तीन करोड़ रूपये नहीं दिये इसलिए मजबूरन उन्होंने एकता पर मुकदमा किया है।
अनुपम ने कहा कि उन्होंने एकता कपूर के ऑफिस में कई बार फोन और फैक्स किया लेकिन एकता या उनकी कंपन ने कभी उनकी सुध नहीं ली।इस बारे में जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने मामला दर्ज लिया है, मामले की जांच की जा रही है, हमारी एक टीम इस बारे में जांच के लिए जल्द ही एकता कपूर के ऑफिस बालाजी मोशन जायेगी।
मालूम हो कि अब कुछ दिन पहले ही एकता कपूर के घर और ऑफिस पर आयकर विभाग वालों ने छापा मारा था। एकता कपूर, जितेन्द्र और भाई तुषार कपूर के अलावा यह छापे एकता के हर रिश्तेदार के यहां पड़े थे। फिलहाल एकता और उनकी कंपनी की ओर से इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications












