एकता के अलावा और भी कई हैं टैक्स चोर..
आज सुबह एक खबर आयी की टीवी की महारानी नाम से विख्यात एकता कपूर के घर, कंपनी और रिश्तेदारों के यहां पर आयकर विभाग ने छापा मारा है जिसके कारण ब़ॉलीवुड में एक सनसनी फैल गयी है। कहा जा रहा है कि छापेमारी सुबह 6 बजे शुरू हुई है। केवल एकता ही नहीं बल्कि उनके पापा और अभिनेता जितेन्द्र, उनके भाई तुषार कपूर और सारे रिश्तेदारों के घर पर आज छापेमारी हुई है।
एकता कपूर इन दिनों खासी कमाई कर रही है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म एक थी डायन ने जबरदस्त बिजनेस किया है जिसके कारण उनके घर में रोज पार्टी हो रही थी जिसकी खबर शायद आयकर विभाग को लग गयी जिसके कारण आयकर विभाग आज उनके घर पहुंच गया।
लेकिन परेशान होने वाली बात नहीं है क्योंकि किसी फिल्मी हस्ती के घर पर आयकर की छापेमारी वाला यह कोई पहला किस्सा नहीं हैं।क्योंकि एकता के अलावा कई और हस्तियों के घर पर इनकम टैक्स की टीम पहले ही पहुंच चुकी है।
हिंदी फिल्मी दुनिया के बहुत सारे सितारे ऐसे हैं जिन्होंने कर के नाम पर आयकर विभाग के नियमों का पालन नहीं किया जिसके कारण आयकर विभाग ने उनके घरों औऱ ऑफिस पर निशाना बनाया।
आईये आपको बताते हैं ऐसे ही दिग्गजों के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











